• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

राजस्थान के मंत्री बोले- अशोक गहलोत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा 2023 का चुनाव

May 1, 2022
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति

May 18, 2026
योगी

सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव

May 18, 2026
पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा

May 18, 2026
वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी

May 18, 2026
 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

 जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 18, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बैंक घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार

May 18, 2026
पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 3000 रुपये

May 18, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

अब बच्चों के हाथ में डिजिटल पॉकेट मनी, Paytm का नया फीचर लॉन्च

May 18, 2026
लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, नौ लोगों ने गंवाई जान

May 18, 2026
तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

तीन स्वदेशी युद्धपोतों से बढ़ेगी भारतीय नौसेना की ताकत

May 18, 2026
भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने नॉर्वे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

May 18, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इज़राइल भेजे हथियारों से लदे सैन्य विमान

May 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

राजस्थान के मंत्री बोले- अशोक गहलोत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा 2023 का चुनाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 1, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

File Photo

जयपुर:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को कहा कि अशोक गहलोत प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल होने वाला राज्य विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आए धारीवाल ने यह भी कहा कि राजस्थान की जनता, कांग्रेस के विधायक और पार्टी आलाकमान यही चाहते हैं कि गहलोत मुख्यमंत्री बने रहें। गहलोत के करीबी माने जाने वाले राजस्थान के शहरी विकास, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल का यह बयान उस वक्त आया है जब पिछले दिनों मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से समय रहते राजस्थान सरकार में नेतृत्व परिवर्तन करने के लिए कहा है, हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर ऐसी खबरों को मनगढ़ंत बताया था।

पायलट पर साधा निशाना
राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर धारीवाल ने पायलट का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधते हुए कहा, ‘मीडिया में छपवाते रहते हैं ताकि जिंदा रहें, बस इतनी सी बात है।’ उन्होंने जोर देते हुए कहा, ‘वास्तविकता तो यह है कि जनता भी चाहती है, आलाकमान भी चाहता है और सारे विधायक चाहते हैं कि अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री बने रहें। वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे।’

‘गहलोत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव’
पायलट की पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात के बारे में धारीवाल ने कहा, ‘आलाकमान सबसे मुलाकात करते हैं। सबको साथ लेकर चलते हैं।’ इस सवाल पर कि क्या राजस्थान में भी चुनाव से पहले पंजाब जैसी स्थिति हो जाएगी, उन्होंने कहा, ‘पंजाब जैसी स्थिति यहां कहां बनने वाली है। यहां कौन है ऐसी स्थिति बनाने वाला?’ यह पूछे जाने पर कि क्या 2023 का विधानसभा चुनाव गहलोत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, धारीवाल ने कहा, ‘बिल्कुल, 100 प्रतिशत। उनके ही नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।’

पायलट समर्थक कर रहे हैं CM बनाने की मांग
आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस में कथित अंदरूनी कलह की पृष्ठभूमि में हाल के दिनों में पहली बार पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता ने खुलकर इस तरह की टिप्पणी की है। गहलोत और पायलट पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान में कांग्रेस के दो विपरीत ध्रुव के तौर पर देखे जा रहे हैं। पायलट के समर्थक नेता और विधायक समय-समय पर यह मांग करते रहे हैं कि राजस्थान सरकार की कमान पायलट को सौंपी जाए, हालांकि पूर्व उप मुख्यमंत्री की तरफ से इस बारे में अब तक कुछ खुलकर नहीं कहा गया है। पायलट ने पिछले दिनों सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। गहलोत ने भी प्रशांत किशोर के विषय पर पार्टी में हुए मंथन के दौरान सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। राजस्थान में 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है।

 

Previous Post

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, श्रीगंगानगर में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Next Post

केंद्र की मानेंगे तो प्यासी रह जाएगी 13 जिलों की जमीन, गहलोत ने कही बड़ी बात

Next Post
हिंदू नववर्ष पर धर्म यात्रा से पहले बीकानेर में धारा 144 पर भड़की भाजपा

केंद्र की मानेंगे तो प्यासी रह जाएगी 13 जिलों की जमीन, गहलोत ने कही बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा हमला, संसद में गरमाई राजनीति
  • सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी का सख्त रुख, “शिफ्ट व्यवस्था” का सुझाव
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह के रिकॉर्ड्स से बढ़ा दबदबा
  • वरिष्ठ तमिल निर्माता के. राजन का 85 वर्ष की उम्र में निधन, जांच जारी
  •  जीवन में रहे जागरूकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In