• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंदू नववर्ष पर धर्म यात्रा से पहले बीकानेर में धारा 144 पर भड़की भाजपा

राजस्थान में किसानों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण

October 12, 2022
मुंहासों के लिए चाय पत्ती का फेस पैक: जानें बनाने की विधि और फायदे

मुंहासों के लिए चाय पत्ती का फेस पैक: जानें बनाने की विधि और फायदे

July 1, 2026
शंख

शंख: वैदिक ध्वनि से जन्मा एक दिव्य रक्षक

July 1, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 1 जुलाई 2026

July 1, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग

June 30, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

“हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र

June 30, 2026
वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

वोल्टास के चेयरमैन पद से हटेंगे नोएल टाटा, वार्षिक आम बैठक में किया ऐलान

June 30, 2026
मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

मानसरोवर की सफल धर्मयात्रा के बाद निर्माण नगर पहुंचे मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

June 30, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी अपील की डेडलाइन बढ़ी, अब ३१ जुलाई २०२६ तक कर सकेंगे आवेदन

June 30, 2026
ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

ट्रंप की नीतियों पर बरसे रो खन्ना, भारत-अमेरिका संबंधों को बताया कमजोर

June 30, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका, बैंक खातों को फ्रीज करने की याचिका पर तुरंत राहत नहीं

June 30, 2026
राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह पर विपक्ष का हमला तेज, ओम बिरला को सौंपा नोटिस

June 30, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल अटका, मॉनसून सत्र में नहीं आएगी रिपोर्ट

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

राजस्थान में किसानों को मिलेगा 2 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 12, 2022
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंदू नववर्ष पर धर्म यात्रा से पहले बीकानेर में धारा 144 पर भड़की भाजपा

File Photo

राजस्थान की गहलोत सरकार ने  प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए राजस्थान ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना लागू की है। इस नई योजना में वर्ष 2022-23 में एक लाख परिवारों को अकृषि कार्यों के लिए 2 हजार करोड़ रूपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जायेगा। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में विगत 5 वर्षों से निवास कर रहे परिवार ऋण के लिए पात्र होंगे। यह ऋण वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों एवं स्माल फाईनेन्स बैंकों के माध्यम से मिलेगा। राज्य सरकार इस प्रकार के ऋणों के लिए 100 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान देगी।  सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई परिवार, कृषि एवं पशुपालन के साथ-साथ अकृषि गतिविधियां यथा हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कताई-बुनाई, रंगाई-छपाई आदि पर भी आजीविका के लिए निर्भर है। इन कार्यों के लिए अकृषि क्षेत्र में एक लाख परिवारों को 2 हजार करोड रूपये के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किये जाने की बजट घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। योजना के लागू होने से अब ग्रामीण क्षेत्र के कृषक परिवारों को कृषि कार्यों के साथ-साथ अकृषि कार्यों के लिए भी ब्याज मुक्त ऋण मिल पायेगा।

अधिकतम 2 लाख रुपये का ऋण

सहकारिता मंत्री आंजना ने बताया कि योजना में अन्य पात्रता मापदण्डों की पूर्ति करने वाले लघु एवं सीमान्त कृषक तथा भूमिहीन श्रमिक जो कि किरायेदार, मौखिक पट्टेदार, बटाईदार आदि के रूप में काश्त कर रहे हैं, के परिवार भी पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त ग्रामीण दस्तकार तथा अकृषि कार्यों में जीवन यापन करने वाले ग्रामीण परिवार के सदस्य भी पात्र होंगे। इसके साथ ही राजीविका के स्वयं सहायता समूहों, उत्पादक समूहों एवं व्यवसायिक समूहों के व्यक्तिगत सदस्यों को सामूहिक गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जायेगा। प्रति समूह अधिकतम 10 सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से ऋण दिया जायेगा एवं ऋण की अधिकतम राशि 2 लाख रुपये होगी।

आवेदक से कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी

सहकारिता मंत्री ने बताया कि राजीविका के इन समूहों एवं इन समूहों में से पात्र लाभार्थियों का चयन राजीविका की स्थानीय ईकाई द्वारा किया जाकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी को अनुशंषा करेगी। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए आवेदक का बैंक शाखा के कार्य क्षेत्र अथवा जिले का निवासी होना जरूरी है तथा उसका आधार एवं जनाधार बना हो। परिवार के सदस्य के पास किसी भी लाईसेंसधारी बैंक से जारी किया हुआ किसान कार्ड होना चाहिए। जिन परिवारों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं हो उनको नये सदस्य के रूप में अकृषि कार्याें हेतु के्रडिट कार्ड स्वीकृत करेगा। आवेदक से कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जायेगी।आंजना ने बताया कि आवेदक को सम्पूर्ण ऋण साख सीमा के रूप में स्वीकृत किया जायेगा। साख सीमा राशि का आँकलन व्यवसाय की पूंजीगत आवश्यकताओं, कार्यशील पूँजी तथा रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर की जायेगी। स्वीकृत साख सीमा का प्रतिवर्ष नवीनीकरण करवाना होगा अर्थात् एक वर्ष पूर्ण होने पर खाते में बकाया राशि जमा करवाकर साख सीमा को अगले वर्ष के लिए नवीनीकृत करवाना होगा। इस योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा आगामी वर्षों में भी निरंतर ब्याज अनुदान राशि दी जाएगी।

एक लाख परिवारों को ऋण देने का लक्ष्य

सहकारिता मंत्री ने बताया कि वाणिज्यिक बैंकों द्वारा 55 हजार 158, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा 36 हजार 741, सहकारी बैंकों द्वारा 5 हजार 949 तथा स्माल फाईनेन्स बैंकों द्वारा 2 हजार 152 सहित कुल एक लाख ग्रामीण परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। स्वीकृत ऋण राशि का चुकारा एक वर्ष की अवधि में करना होगा तथा ऋणी आगामी वर्ष के लिए साख सीमा का नवीनीकरण करवा सकेगा। जिला कलेक्टर द्वारा जिले को आवंटित कुल लक्ष्य संख्या के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र से पात्र परिवार का चयन किया जायेगा। पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों का जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी पात्रता मापदण्डों का परीक्षण कर ऋण आवेदन-पत्र सम्बन्धित बैंक शाखा को भेजेगी। शाखा 15 दिवस में ऋण स्वीकृति पर निर्णय लेगी।

Previous Post

रेप आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर चाकू से हुआ हमला, कांस्टेबल बुरी तरह घायल

Next Post

योगी सरकार 66 लाख किसानों को देगी किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेगा फसल ऋण

Next Post
उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

योगी सरकार 66 लाख किसानों को देगी किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेगा फसल ऋण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुंहासों के लिए चाय पत्ती का फेस पैक: जानें बनाने की विधि और फायदे
  • शंख: वैदिक ध्वनि से जन्मा एक दिव्य रक्षक
  • आज का राशिफल : 1 जुलाई 2026
  • राम मंदिर ट्रस्ट पर सवालों से गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने की जांच की मांग
  • “हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं” — पीओके में सरकार विरोधी आंदोलन उग्र
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In