• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राम सबके हैं, यह देश भी सभी का है; RSS नेता के बयान पर बोले रामदेव

राम सबके हैं, यह देश भी सभी का है; RSS नेता के बयान पर बोले रामदेव

June 15, 2024
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

April 18, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार

April 18, 2026
धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

April 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

April 18, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

ईरान का बड़ा कदम: होर्मुज मार्ग पर फिर प्रतिबंध, अमेरिका से बढ़ा विवाद

April 18, 2026
सोनिया गांधी

नागरिकता से पहले वोटर सूची में नाम: सोनिया गांधी से स्पष्टीकरण तलब

April 18, 2026
चुनावी माहौल में गरमाई राजनीति, पीएम मोदी बोले—घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस

पीएम मोदी की चेतावनी से गरमाई सियासत, बोले– सच को गांव-गांव पहुंचाएंगे

April 18, 2026
संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

April 18, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ट्रंप पर ईरान का तीखा हमला: एक घंटे में 7 झूठ बोले, “ऐसी बातचीत का क्या मतलब?”

April 18, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राम सबके हैं, यह देश भी सभी का है; RSS नेता के बयान पर बोले रामदेव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 15, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
राम सबके हैं, यह देश भी सभी का है; RSS नेता के बयान पर बोले रामदेव

File Photo

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर हंगामा मचा हुआ है। आरएसएस ने खुद को इस बयान से किनारा कर लिया है। अब योग गुरु बाबा रामदेव की भी प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम सबके हैं और देश भी सबका है। देश में विभाजन का बीज बोना राष्ट्र की एकता के लिए अच्छा नहीं है।

रामदेव ने शुक्रवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘राजनीति में बयानबाजी होती रहती है। भगवान राम सबके हैं। यह राष्ट्र सभी का है। हम सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। जाति, संप्रदाय और विचारधाराओं के आधार पर विभाजन पैदा करना राष्ट्रीय एकता के लिए ठीक नहीं है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए रामदेव ने कहा, ‘पिछले एक दशक में चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से आगे बढ़ाया है। मेरा दृढ़ विश्वास है वह देश को आगे ले जाना जारी रखेंगे।’

इंद्रेश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो पार्टी राम की पूजा करती थी, वह अहंकारी हो गई, ऐसे में 2024 के चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी बन तो गयी, लेकिन जो उसे सत्ता (अकेले पूर्ण बहुमत) मिलनी चाहिए थी, उसे भगवान राम ने अहंकार के कारण रोक दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग राम का विरोध करते थे, उनमें से किसी को भी सत्ता नहीं मिली, यहां तक कि सभी को मिलाकर दूसरे नंबर पर खड़ा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भगवान का न्याय बडा सत्य है, बड़ा आनंददायक है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन दोनों पर निशाना साधा। हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भक्ति करने वाली पार्टी अहंकारी हो गई, उसे 241 पर ही भगवान ने रोक दिया, लेकिन उसे सबसे बड़ी पार्टी बना दिया और जिनकी राम में आस्था नहीं थी, उन सबको मिलकर भगवान ने 234 पर रोक दिया ।

इंद्रेश के बयान से आरएसएस का किनारा
आरएसएस ने शुक्रवार को भाजपा के साथ अपने मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया और इसे भ्रम पैदा करने की कोशिश करार दिया। संघ के सूत्रों ने इस बात को भी मानने से इनकार किया कि लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर सरसंघचालक मोहन भागवत की आलोचनात्मक टिप्पणियां सत्तारूढ़ पार्टी को निशाना बनाकर की गई थीं।

सूत्रों ने यह भी कहा कि आरएसएस और भाजपा सहित उसके सहयोगी संगठनों की तीन दिवसीय वार्षिक समन्वय बैठक केरल के पलक्कड़ जिले में 31 अगस्त से शुरू होगी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आरएसएस सूत्रों ने कहा, “आरएसएस और भाजपा के बीच कोई दरार नहीं है।”

 

Tags: RSSबाबा रामदेव
Previous Post

प्याज ने हरा दिया, अजित पवार का कबूलनामा; केंद्र पर भी फोड़ा ठीकरा

Next Post

दुबई में छिपे खनन माफिया पर ED का ऐक्शन, 4440 करोड़ की संपत्ति जब्ज

Next Post
दुबई में छिपे खनन माफिया पर ED का ऐक्शन, 4440 करोड़ की संपत्ति जब्ज

दुबई में छिपे खनन माफिया पर ED का ऐक्शन, 4440 करोड़ की संपत्ति जब्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब
  • राहुल गांधी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
  • नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार
  • धीर, वीर व गंभीर बने मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
  • रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In