डेस्क : साल 2025 आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर के नाम रहा और 2026 की शुरुआत में भी रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का दबदबा बरकरार है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जनवरी 2026 तक पहुंचते-पहुंचते फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह अब टॉप-6 फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जबकि टिकट बिक्री के मोर्चे पर इसने बुक माय शो पर इतिहास रच दिया है।
बुक माय शो पर सबसे बड़ी हिंदी फिल्म
धुरंधर अब बुक माय शो पर सबसे ज्यादा टिकट बिकने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट निशित शॉ के मुताबिक, इस फिल्म के 13 मिलियन से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही धुरंधर ने छावा, जवान और स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
बुक माय शो पर बिके टिकट (हिंदी फिल्में):
- धुरंधर – 13+ मिलियन
- छावा – 12.58 मिलियन
- जवान – 12.4 मिलियन
- स्त्री 2 – 11.16 मिलियन
सिंगल लैंग्वेज में ऐतिहासिक कमाई
धुरंधर सिंगल लैंग्वेज यानी केवल हिंदी में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि बिना किसी दूसरी भाषा में डबिंग के हासिल की गई। इससे पहले जवान ने यह माइलस्टोन तमिल और तेलुगु डब वर्जन के जरिए पूरा किया था।
नॉर्थ अमेरिका में टॉप-3 में एंट्री
नॉर्थ अमेरिका में भी धुरंधर का जलवा कायम है। यह भारतीय फिल्मों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-3 फिल्मों में शामिल हो गई है।
- पहले स्थान पर बाहुबली 2
- दूसरे स्थान पर कल्कि 2898 एडी
- तीसरे स्थान पर धुरंधर
फिल्म ने इस सूची में शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है। पठान ने नॉर्थ अमेरिका में 17.49 मिलियन डॉलर कमाए थे, जबकि धुरंधर की कमाई 17.50 मिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है।
जवान को पीछे छोड़ा
फिल्म पोर्टल MovieReviewsBlg के अनुसार, धुरंधर ने 1 जनवरी 2026 की देर शाम तक करीब 1175 करोड़ रुपये की नेट ग्लोबल कमाई कर ली है। इस तरह इसने शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन लगभग 1160 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में
- दंगल – 2070+ करोड़ रुपये
- धुरंधर – 1170+ करोड़ रुपये
- जवान – 1160 करोड़ रुपये
- पठान – 1055 करोड़ रुपये
- एनिमल – 917.82 करोड़ रुपये
रिकॉर्ड-दर-रिकॉर्ड बनाती धुरंधर फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है और इसका रिवाइज्ड वर्जन भी दर्शकों को दोबारा थिएटर तक खींच रहा है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

