डेस्क: रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। गोलमाल 5 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। फिल्म में एक बड़ा और चौंकाने वाला नाम जुड़ने वाला है—अक्षय कुमार।
अक्षय कुमार की एंट्री, लेकिन विलन के रोल में
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार गोलमाल 5 का हिस्सा होंगे, लेकिन इस बार वह अजय देवगन के अपोजिट नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि गोलमाल फ्रेंचाइजी में यह अक्षय का डेब्यू होगा। मेकर्स फिल्म को पहले से ज्यादा बोल्ड, बड़ी और एंटरटेनिंग बनाने की तैयारी में हैं।
पुरानी टीम की वापसी
फिल्म में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े एक बार फिर नजर आएंगे। इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स यह भी इशारा कर रही हैं कि शरमन जोशी की वापसी हो सकती है। वहीं करीना कपूर खान के फिल्म से जुड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कॉमेडी में अक्षय का एक्सपीरियंस
अक्षय कुमार पहले ही हेरा फेरी, हाउसफुल और वेलकम जैसी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में गोलमाल 5 में उनकी एंट्री को कॉमेडी फैक्टर के लिहाज से बड़ा गेम-चेंजर माना जा रहा है।
कब शुरू होगी शूटिंग, कब होगी रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलमाल 5 की शूटिंग फरवरी के आखिर तक शुरू हो सकती है। फिल्म को 2027 में रिलीज करने की योजना है।
अजय-अक्षय की 5वीं साथ की फिल्म
गोलमाल 5 के साथ अजय देवगन और अक्षय कुमार पांचवीं बार साथ काम करते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों सुहाग (1994), खाकी (2004), इंसान (2005), सूर्यवंशी (2021) और हालिया सिंघम अगेन (2024) में साथ दिखाई दे चुके हैं।
अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी स्टार्स
रोहित शेट्टी फिलहाल पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जिसमें जॉन अब्राहम लीड रोल निभा रहे हैं। अजय देवगन दृश्यम 3 में व्यस्त हैं, जबकि अक्षय कुमार अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें विद्या बालन उनके साथ नजर आएंगी।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय आने वाले समय में भूत बंगला, भागम भाग 2, वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3 और हैवान जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
