इस्लामाबाद:पाकिस्तान में आटे के बाद अब पेट्रोल के लिए मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। लोग पेट्रोल के लिए कई किमी दूर जाते दिख रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये (पीकेआर) प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है, जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गई हैं।
पंपों पर लग गई लाइनें
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बारे में घोषणा की है। यह कीमते आज सुबह 11 बजे से लागू हो गई है। इस खबर से पहले ही इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी, जिसको सुनते ही लोग इंधन के लिए पंपों पर टूट पड़े। हसन, जो एक पेट्रोल पंप पर कतार में लगे थे, उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हुई जिसमें बताया गया कि डॉलर के मूल्य और अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम दरों में वृद्धि के कारण तेल की कीमतें बढ़ेंगी।
इशाक डार ने रविवार को टेलीविजन पर एक संबोधन में ईंधन के दामों में इजाफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मिट्टी के तेल और हल्के डीजल के तेल के दाम में 18 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत अब 249.80 रुपये (PKR) प्रति लीटर और डीजल की नई कीमत 262.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत