• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की बनीं पहली चैंपियन

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की बनीं पहली चैंपियन

January 29, 2023
सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री

April 23, 2026
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के 48 वरिष्ठ नेता मारे गए, ट्रंप ने दी अहम जानकारी

ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब

April 23, 2026
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी

April 23, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब

April 23, 2026
 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

April 23, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की बनीं पहली चैंपियन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 29, 2023
in खेल, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप की बनीं पहली चैंपियन

पोचेस्ट्रूम:भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय महिलाओं (सीनियर या जूनियर) ने विश्‍व कप खिताब जीता। शैफाली वर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने पोचेफ्स्‍ट्रूम में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्‍लैंड को 36 गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से मात दी।

इंग्‍लैंड ने अंडर-19 टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 17.1 ओवर में केवल 68 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप की पहली चैंपियन बनी।

भारत की पारी का हाल

69 रन के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शैफाली वर्मा (15) और श्‍वेता सेहरावत (5) ने तेज शुरुआत दिलाई। बेकर ने वर्मा को मिड ऑन पर स्‍टोनहाउस के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद श्‍वेता सेहरावत स्‍क्रीवंस की गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठीं। शॉर्ट फाइन लेग पर बेकर ने सेहरावत का आसान कैच लपका।

यहां से सौम्‍या तिवारी (24*) और गोनगाडी त्रिशा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करके भारत को जीत के करीब पहुंचाया। स्‍टोनहाउस ने त्रिशा को बोल्‍ड करके भारत को तीसरा झटका दिया। तिवारी ने विजयी रन जमाकर भारत को चैंपियन बनाया। इंग्‍लैंड की तरफ से हनाह बेकर, ग्रेस स्‍क्रीवंस और एलेक्‍सा स्‍टोनहाउस को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले भारतीय कप्‍तान शैफाली वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उसके गेंदबाजों ने एकदम सटीक ठहराया। तितस साधू ने लिबर्टी हीप को खाता भी नहीं खोलने दिया और अपनी गेंद पर उनका आसान कैच लपका।

इसके बाद अर्चना देवी ने चौथे ओवर में नियाम हौलेंड (10) व ग्रेस स्‍क्रीवंस (4) को अपना शिकार बनाया। साधू ने अपने स्‍पेल के आखिरी ओवर में सीरेन स्‍मेल (3) को बोल्‍ड करके इंग्‍लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्‍लैंड ने 22 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा और इंग्‍लैंड को उबरने का कोई मौका नहीं दिया। पार्शवी चोपड़ा ने कारिस पावले (2) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इंग्‍लैंड को पांचवां झटका दिया। चोपड़ा की गेंद पर अर्चना देवी ने शॉर्ट कवर्स में हैरतअंगेज कैच पकड़कर रेयाना मैक्‍डोनाल्‍ड गे की पारी का अंत किया।

देखते ही देखते इंग्‍लैंड की पूरी टीम केवल 68 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तितस साधू, अर्चना देवी और पार्शवी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए। मन्‍नत कश्‍यप, शैफाली वर्मा और सोनम यादव के खाते में एक-एक सफलता आई।

Previous Post

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये (पीकेआर) प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा

Next Post

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास का निधन

Next Post
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास का निधन

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सरलता से ही आत्मा की शुद्धि संभव : मुनि श्री
  • ट्रंप का यू-टर्न: भारत को बताया ‘महान देश’, नेतृत्व को कहा ‘अच्छा मित्र’
  • राष्ट्रीय चुनाव में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, बंगाल-तमिलनाडु में उमड़ा जनसैलाब
  • ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज जब्त किया, मास्क पहने कमांडो का वीडियो जारी
  • ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In