डेस्क : तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। राज्यभर में 5.67 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर यह तय करेंगे कि मौजूदा मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की सरकार सत्ता में बनी रहती है या विपक्षी एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन तथा नई राजनीतिक पार्टी टीवीके कोई बड़ा राजनीतिक उलटफेर करती है।
चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक राज्य में 17.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
इस चुनाव में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी मतदान कर जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। सुपरस्टार रजनीकांत ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, अभिनेता और नेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ चेन्नई स्थित कामराज सलाई म्युनिसिपल स्कूल पहुंचे और मतदान किया।
राज्यभर में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है और प्रशासन ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
