• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जयशंकर

संधि पर पुनर्विचार नहीं, आतंक पर कार्रवाई चाहिए: भारत

May 15, 2025
प्रशांत किशोर

चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार

July 13, 2026
“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 13, 2026
प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 13, 2026
लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2026
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

संधि पर पुनर्विचार नहीं, आतंक पर कार्रवाई चाहिए: भारत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जयशंकर
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों तक रहे तनाव पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इस दौरान हमें काफी अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला। भारत के पास यूएनएससी का प्रस्ताव था कि अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए से जवाबदेह ठहराया भी गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ चलाया गया था और इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी के पास एक विकल्प था कि वह अलग खड़ी रहे और हस्तक्षेप न करे। विदेश मंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म नहीं करता है, तब तक सिंधु जल संधि पर रोक जारी रहेगी। तनाव में कुछ नरमी आने के बाद पाकिस्तान ने बीते दिन भारत को पत्र लिखकर जल संधि पर फिर से विचार करने की अपील की थी।

होंडुरास दूतावास के उद्घाटन के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे पास होंडुरास का नया दूतावास है। वे उन देशों में से एक हैं जिन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के समय मजबूत एकजुटता व्यक्त की थी। विदेश मंत्री ने साफ किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सालों से राष्ट्रीय सहमति है और इसमें बिल्कुल भी बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी। पाकिस्तान के पास आतंकवादियों की एक लिस्ट है, जिसे सौंपे जाने की जरूरत है, और उन्हें आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को बंद करना होगा। वे जानते हैं कि क्या करना है। हम उनके साथ आतंकवाद के बारे में चर्चा करने के लिए तैयार हैं। ये वे बातचीत हैं, जो संभव हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “हमने आतंकवादी ढांचे को नष्ट करके जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उन्हें हासिल कर लिया है। चूंकि प्रमुख लक्ष्य हासिल कर लिए गए थे, इसलिए मुझे लगता है कि हमने उचित रूप से यह रुख अपनाया, क्योंकि ऑपरेशन की शुरुआत में ही हमने पाकिस्तान को यह संदेश भेज दिया था कि हम आतंकवादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं, न कि सेना पर और पाकिस्तानी सेना के पास यह विकल्प था कि वह अलग खड़ी रहे और हस्तक्षेप न करे। उन्होंने इस अच्छी सलाह को न मानने का फैसला किया। एक बार 10 मई की सुबह उन्हें बुरी तरह से नुकसान पहुंचा। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि हमने कितना नुकसान किया और उन्होंने कितना कम नुकसान किया। यह स्पष्ट है कि गोलीबारी बंद करना कौन चाहता था।”

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधु जल संधि को रोकने समेत कई अहम फैसले किए थे। जयशंकर ने साफ किया है कि सिंधु जल संधि स्थगित है और यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय तरीके से रोकता नहीं है। उन्होंने कहा, ”कश्मीर पर चर्चा के लिए केवल एक ही बात बची है, वह है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना, हम इस चर्चा के लिए तैयार हैं।” उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए से लिया था। पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक में जैश और लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकवादी ढेर हो गए थे।

Previous Post

स्वदेशी तकनीक से खारा पानी बनेगा मीठा

Next Post

वर्दी पर वार: एक मंत्री की जुबान, और पार्टी की चुप्पी

Next Post
कर्नल सोफिया

वर्दी पर वार: एक मंत्री की जुबान, और पार्टी की चुप्पी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार
  • “मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास
  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In