• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्पाइसजेट

संकट में स्पाइसजेट, DGCA ने एयरलाइन पर बढ़ाई निगरानी, डिमांड में है शेयर

August 30, 2024
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

‘व्यक्तिपूजा नहीं चलेगी’: नारेबाजी पर भड़के खरगे, संगठन अनुशासन पर जोर

June 22, 2026
मीना कुमारी और चंबल के बीहड़ों का अनोखा किस्सा: डाकू ने चाकू पर लिया था ऑटोग्राफ

जिस घर को अपनी कमाई से खरीदा, उसी से निकाल दी गई थीं मीना कुमारी

June 22, 2026
शुरुआती करियर में ताने और टिप्पणियां: माधुरी दीक्षित का भावुक खुलासा

शुरुआती करियर में ताने और टिप्पणियां: माधुरी दीक्षित का भावुक खुलासा

June 22, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

इस सप्ताह बैंकिंग कार्य न टालें, लगातार छुट्टियों का रहेगा असर

June 22, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 22, 2026
बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

बेटी के भविष्य का निर्णय: सास के व्यवहार में छिपे अहम संकेत

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

संकट में स्पाइसजेट, DGCA ने एयरलाइन पर बढ़ाई निगरानी, डिमांड में है शेयर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 30, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्पाइसजेट

आर्थिक संकट से जूझ रही प्राइवेट सेक्टर की एयरलाइन स्पाइसजेट की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। इसका मकसद एयरलाइन के संचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है। इस बीच, दुबई एयरपोर्ट पर बकाया भुगतान संबंधी कारणों से स्‍पाइसजेट की फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई एयरपोर्ट ने बकाया चुकाने में विफल रहने के कारण स्पाइसजेट के यात्रियों को चेक-इन करने से रोक दिया। ऐसे में एयरलाइन को खाली उड़ानें संचालित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

संकट में स्पाइसजेट एयरलाइन

पिछले कुछ समय से स्पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह एयरलाइन के सहारे के लिए निवेशकों की तलाश कर रहे हैं। वह करीब 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बड़ी हिस्सेदारी कम करना चाह रहे हैं। इससे पहले एयरलाइन ने 64 निवेशकों के समूह से लगभग 2,250 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। हालांकि, एयरलाइन कंपनी सिर्फ 1,060 करोड़ रुपये ही जुटा सकी।

इसके अलावा एयरलाइन पर विमान पट्टेदारों के बकाया भुगतान में चूक के भी आरोप लगे हैं। इसी वजह से कुछ कंपनियों ने एयरलाइन को दिवालिया घोषित करने के लिए अदालत में याचिका दायर की है।

कैसे रहे जून तिमाही के नतीजे

हाल ही में स्पाइसजेट ने जून 2024 को समाप्त पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 20% की गिरावट आई और यह 158 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में प्रॉफिट 198 करोड़ रुपये था। जून तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व साल-दर-साल 15% गिरकर 1,708 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,003 करोड़ रुपये था।

शेयर का हाल

इन खबरों के बीच स्पाइसजेट एयरलाइन के शेयर की बात करें तो गुरुवार को 66.23 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 6.38% चढ़कर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 66.66 रुपये तक पहुंच गई। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 77.50 रुपये है।

Previous Post

GST के फेर में एलआईसी और जोमैटो, दोनों कंपनियों को मिला नोटिस

Next Post

चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार तो रूटीन में शामिल करें ये डिटॉक्स वॉटर

Next Post
चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार तो रूटीन में शामिल करें ये डिटॉक्स वॉटर

चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार तो रूटीन में शामिल करें ये डिटॉक्स वॉटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज
  • “मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान
  • “पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
  • मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
  • महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In