डेस्क : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पीछे लगातार जासूसी की जा रही है।
भारद्वाज ने आज एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी गाड़ी का पीछा करने वाली कार लगातार उनके हर कदम पर नजर रख रही है। उन्होंने दावा किया कि यह वाहन उन्हें दिल्ली के जीके-1 और पटेल नगर क्षेत्रों तक फॉलो कर रहा था। उन्होंने वाहन संख्या DL 12 C17586 को भी दिखाया।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर सरकार उनकी निगरानी करना चाहती है तो इसे पुलिस वर्दी में करना चाहिए, ताकि आम जनता के लिए स्पष्ट हो कि कौन अधिकारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार पीछा किए जाने की यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
AAP नेता ने कहा, “सादे कपड़ों में पीछा करने वाले लोगों का पता लगाना मुश्किल है कि वे पुलिस हैं, भाजपा के लोग हैं या कोई अन्य समूह।” उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि अगर जासूसी करनी ही है तो यह पारदर्शी रूप से हो।
इस घटना ने दिल्ली की सियासत में नया बहस खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने इसे केंद्र सरकार की व्यक्तिगत निगरानी बताया है, जबकि भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

