• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

‘सबका साथ’ के एजेंडे पर राहुल गांधी, पुरानी इमेज को भी कहा Tata Bye-Bye

September 5, 2024
युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी

June 23, 2026
भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल

June 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

“मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान

June 23, 2026
Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट

June 23, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका

June 23, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

बीसीसीआई से बोले सुनील गावस्कर, खिलाड़ियों के हित में सोचने की जरूरत

June 23, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर से नीचे, पेट्रोल-डीजल के दामों पर राहत की उम्मीद

June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

लखनऊ के कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां, छात्रों की जान जोखिम में

June 23, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

जज नियुक्ति पर बड़ा संकेत: कॉलेजियम प्रक्रिया पर नहीं होगी सामान्य न्यायिक समीक्षा

June 23, 2026
पेंटागन रिपोर्ट: अरुणाचल पर चीन का दावा ‘कोर इंटरेस्ट’ का हिस्सा

ईरान युद्ध के लिए पेंटागन ने कांग्रेस से मांगे 80 अरब डॉलर

June 23, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप

June 23, 2026
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

‘सबका साथ’ के एजेंडे पर राहुल गांधी, पुरानी इमेज को भी कहा Tata Bye-Bye

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 5, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

नई दिल्ली। चार जून को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। सड़क से लेकर संसद तक, राहुल गांधी का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ गया है। पिछले तीन महीने में राहुल ने केंद्र सरकार को कई मुद्दों पर घेरा है, जिसके बाद उसे अपने कदम वापस खींचने पड़े हैं। फिर चाहे लेटरल एंट्री का मुद्दा हो या फिर वक्फ बोर्ड बिल का। सरकार ने राहुल गांधी के मुद्दे को उठाए जाने के बाद से ही अपने फैसले में बदलाव किया। राहुल अपनी पुरानी इमेज को टाटा, बाय-बाय बोलते दिख रहे हैं। राहुल की नई छवि सिर्फ संसद के भीतर ही नहीं दिख रही, बल्कि वह इंडिया गठबंधन में भी सर्वमान्य नेता बन गए हैं। कुछ सालों पहले तक जहां कई बड़े नेता राहुल से ज्यादा सोनिया गांधी से राजनैतिक मुद्दों पर बात करने को तरजीह देते थे, तो अब यह स्थिति बदल गई है। राहुल भी सबको साथ लेकर चलने के एजेंडे पर चल रहे हैं।

सबको साथ लेकर चल रहे राहुल गांधी

साल 2023 में जब इंडिया गठबंधन बना था, तब उसमें ऐसे कई दल थे, जोकि राज्यों में एक-दूसरे दलों के खिलाफ चुनाव लड़ते थे। उस समय यह तय किया गया था कि गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के लोकसभा चुनाव के लिए ही है, जबकि विधानसभा चुनाव के समय ये दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। लेकिन चार जून को मिली सफलता के बाद अब हालात बदल गए हैं। आम आदमी पार्टी से लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस तक, राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा दलों को विधानसभा चुनाव में भी साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में जहां कांग्रेस और एनसी का गठबंधन हो गया है तो वहीं, हरियाणा में कांग्रेस-आप के बीच चर्चा जारी है। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा में आम आदमी पार्टी नौ सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस सात सीटें देने के लिए राजी हो गई है। अभी बातचीत का दौर जारी है और लगभग तय है कि दोनों दल एक साथ मिलकर हरियाणा में चुनाव लड़ने उतरेंगे। सूत्रों के अनुसार, आप और कांग्रेस के बीच संभावित अलायंस के पीछे भी राहुल गांधी ही हैं, जिन्होंने अकेले चुनाव लड़ने के बजाए साथ में मैदान में उतरने को ज्यादा तरजीह दी है।

विपक्षी नेताओं संग राहुल की केमिस्ट्री हुई बेहतर

कुछ सालों पहले तक राहुल गांधी पर आरोप लगता रहा कि वे फुल टाइम राजनेता नहीं हैं। कई बार विदेश दौरों को लेकर भी सवाल खड़े हुए। इसके अलावा, यह भी कहा जाता रहा कि लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी दल के नेता कांग्रेस में सोनिया गांधी से राजनैतिक मुद्दों पर बातचीत करना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन अब विपक्षी दलों के नेताओं के बीच यह स्थिति भी बदली दिखती है। न सिर्फ लालू यादव, बल्कि तेजस्वी की भी राहुल संग मुलाकात और बातचीत होती रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद राहुल भी इंडिया गठबंधन के नेताओं से ज्यादा बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं।

विपक्ष के बीच भी बढ़ा राहुल का कद

जून में जब राहुल गांधी का जन्मदिन था, तब तेजस्वी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिसपर राहुल ने उनके लिए भाई का इस्तेमाल किया। राहुल ने तेजस्वी को जवाब दिया, ”आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भाई। अगला लंच – कतला या रोहू।” इसके अलावा, जब अखिलेश यादव ने भी राहुल को शुभकामनाएं दीं तो उन्होंने धन्यवाद करते हुए कहा कि यूपी के दो लड़के हिंदुस्तान की राजनीति को मोहब्बत की दुकान बनाएंगे। वहीं, डीएमके चीफ और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और राहुल गांधी की ‘दोस्ती’ भी जग-जाहिर है। इससे साफ है कि लोकसभा चुनाव के बाद से राहुल का न सिर्फ कांग्रेस के भीतर कद बढ़ा है, बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं संग भी केमिस्ट्री बेहतर हुई है। विपक्षी दलों को एकजुट करने का जो काम पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करती थीं, अब राहुल गांधी उसी रोल में हैं और आम चुनाव के बाद वे इस रोल को निभाने में कामयाब भी रहे हैं।

Previous Post

पर्वाधिराज पावन पर्युषण के पंचम दिवस अणुव्रत दिवस

Next Post

मुशीर के शतक पर गदगद हुए सूर्या, दे दी एकदम अजब सलाह- ड्यूटी के बाद रोज…

Next Post
मुशीर के शतक पर गदगद हुए सूर्या, दे दी एकदम अजब सलाह- ड्यूटी के बाद रोज…

मुशीर के शतक पर गदगद हुए सूर्या, दे दी एकदम अजब सलाह- ड्यूटी के बाद रोज…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की कैप और जर्सी
  • भंडारे के सामने ताजिया जुलूस का संगीत बजाने पर विवाद, पथराव में चार घायल
  • “मैं सबसे संतुष्ट नेता हूं” : अशोक गहलोत का बड़ा राजनीतिक बयान
  • Oracle का बड़ा फैसला: हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
  • सोने और चांदी के दाम गिरे, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In