• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सेना में अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने की योजना पर विचार

सेना में अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने की योजना पर विचार

September 5, 2024
कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

June 22, 2026
लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

June 22, 2026
प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

June 22, 2026
स्टार्मर के बाद ब्रिटेन की कमान संभाल सकते हैं बर्नहैम, कौन हैं किंग ऑफ द नॉर्थ?

स्टार्मर के बाद ब्रिटेन की कमान संभाल सकते हैं बर्नहैम, कौन हैं किंग ऑफ द नॉर्थ?

June 22, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए छात्र कूदे, कई फंसे

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए छात्र कूदे, कई फंसे

June 22, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने कहा – जैसी सोच, वैसा जीवन

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने कहा – जैसी सोच, वैसा जीवन

June 22, 2026
एक झटके में 20% बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का डीए, बंगाल सरकार का बड़ा फैसला

एक झटके में 20% बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का डीए, बंगाल सरकार का बड़ा फैसला

June 22, 2026
उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मेरु के समान होते हैं पंच महाव्रत : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 22, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

सेना में अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने की योजना पर विचार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 5, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सेना में अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने की योजना पर विचार

File Photo

डेस्क: सेना में जाने की तैयारी कर रहे अग्निवीरों को जल्द ही सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। खबर है कि 4 साल की अवधि के बाद सेना में अग्निवीरों को बरकरार रखने की सीमा बढ़ाई जा सकती है। मौजूदा नियमों के हिसाब से 25 फीसदी अग्निवीर सेवा में बने रहते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। इसके अलावा भी अग्निपथ योजना में कई बदलाव हो सकते हैं। सरकार ने साल 2022 में अग्निपथ योजना का ऐलान किया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार अग्निपथ योजना में कुछ बदलावों की योजना बना रही है। इसके तहत ज्यादा अग्निवीर सेना में रिटेन किए जाएंगे। साथ ही उनकी सैलरी में भी बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल, रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कहा जा रहा है कि योजनाओं के लाभ और व्यवस्था को बेहतर करने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अग्निवीरों को सेवा में बनाए रखने की सीमा बढ़ाने को लेकर चर्चाएं जारी हैं। इसके बाद चार साल की सेवा पूरी कर चुके ज्यादा अग्निवीर सेना का हिस्सा बने रह सकेंगे। फिलहाल, यह आंकड़ा 25 प्रतिशत है। कहा जा रहा है कि सैन्य जानकारों का मानना है कि 25 फीसदी रिटेन करने की सीमा पर्याप्त नहीं है।

चैनल से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, ‘जमीन पर लड़ने की ताकत बनाए रखने एक चौथाई आंकड़े को रिटेन करने की संख्या बेहद कम है।’ उन्होंने कहा, ‘सेना ने सिफारिश की है कि चार सालों के बाद सेवा में बनाए रखे जाने वाले अग्निवीरों की संख्या बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जानी चाहिए।’ खबर है कि सेना ने इस संबंध में सरकार के सामने अपनी सिफारिशें जमा कर दी हैं। इसे लेकर आंतरिक सर्वे भी किया गया था। हालांकि, शीर्ष रक्षा अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।

अग्निपथ योजना

साल 2022 में सरकार ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। योजना के तहत चार साल के लिए अग्निवीरों को तीनों सैन्य सेवाओं (जल, थल और वायु) में नियुक्ति की जानी थी। सालभर में कुल नियुक्ति के 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थाई कमिशन मिलता था।

Previous Post

हाई कोर्ट ने वीकिपीडिया को फटकारा, भारत में ब्लॉक की चेतावनी

Next Post

शिमला: मस्जिद निर्माण विवाद पर अनिरुद्ध सिंह की कड़ी टिप्पणी, प्रशासन पर उठाए सवाल

Next Post
मस्जिद निर्माण विवाद पर अनिरुद्ध सिंह की कड़ी टिप्पणी

शिमला: मस्जिद निर्माण विवाद पर अनिरुद्ध सिंह की कड़ी टिप्पणी, प्रशासन पर उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी
  • लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
  • प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत
  • स्टार्मर के बाद ब्रिटेन की कमान संभाल सकते हैं बर्नहैम, कौन हैं किंग ऑफ द नॉर्थ?
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, जान बचाने के लिए छात्र कूदे, कई फंसे
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In