• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

भारतीय सेना में बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी, अग्निवीरों की भर्ती से दिखी नारीशक्ति

August 5, 2023

Casas de apuestas sin licencia en España: lo que necesitas saber

May 10, 2026
ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

May 10, 2026
योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री

योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री

May 10, 2026

7к: полное руководство по мобильному приложению и игре в браузере

May 10, 2026
लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव

लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव

May 10, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों पर सीजेआई की चेतावनी, सख्त कार्रवाई के संकेत

May 10, 2026
बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा हमला, बताया ‘परजीवी राजनीतिक ताकत’

May 10, 2026
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय, विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय, विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

May 10, 2026
चेन्नई में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, राहुल गांधी और विजय एक मंच पर

चेन्नई में दिखा नया राजनीतिक समीकरण, राहुल गांधी और विजय एक मंच पर

May 10, 2026
थाने के पास भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में सनसनी

थाने के पास भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में सनसनी

May 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को मिली राहत

May 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, महानगरों में पुराने दाम लागू

May 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सेना में बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी, अग्निवीरों की भर्ती से दिखी नारीशक्ति

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 5, 2023
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय सेना के तीनों अंगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

File Photo

नई दिल्ली:तीनों सेनाओं में महिलाओं के लिए कई शाखाओं के दरवाजे खोलने से अब उनकी हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हो रही है। सेना में जहां 12 नई शाखाएं महिला अधिकारियों के लिए खोली गई हैं, वहीं नौसेना एवं वायुसेना में महिला अग्निवीरों के भर्ती से उनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद में दी गई जानकारी में बताया कि मेडिकल, डेंटल और नर्सिग कोर के अलावा 12 और नई शाखाओं में महिला अधिकारियों को मौके दिए जा रहे हैं। वहीं निचले रैंक में महिला पुलिस की भर्ती हो रही है।

मौजूदा समय में सेना में 1733 अधिकारी एवं 100 महिला मिलिट्री पुलिसकर्मी तैनात हैं। यह संख्या पहले की तुलना में बढ़ी है। इसके अलावा 2022 से एनडीए में महिला उम्मीदवारों को भी मौके दिए जा रहे हैं तथा 2025 से उनके पहले बैच की सेना में एंट्री हो जाएगी। इसी प्रकार वायुसेना में मौजूदा समय में 1654 अफसर हैं तथा 115 वायुसैनिक यानी अग्निवीर हैं। नौसेना में 580 अधिकारी तथा 726 नाविक अग्निवीर हैं। थल सेना ने अभी महिला अग्निवीरों के लिए दरवाजे नहीं खोले हैं। हालांकि, मिलिट्री पुलिस में हर साल 100 महिलाओं की भर्ती की योजना पर कार्य चल रहा है।

मेडिकल कोर में 6591 महिला अधिकारी तैनात
इसके अलावा तीनों सेनाओं के मेडिकल, डेंटल एवं नर्सिग कोर में 6591 महिला अधिकारी एवं कार्मिक तैनात हैं। इनमें सेना में 5221, नौसेना में 581 तथा वायुसेना में 699 महिलाकर्मी शामिल हैं। वायुसेना में लड़ाकू विमानों में पहले ही महिला पायलटों की नियुक्ति हो रही है। जबकि नौसेना ने युद्धक पोतों में भी महिला अधिकारियों की नियुक्ति की है। साथ ही टोही विमानों के पायलट के रूप में भी उन्हें भर्ती करना शुरू कर दिया है। थल सेना में महिलाओं को भी वैमानिकी कोर में बतौर पायलट नियुक्त किया जा रहा है।

2019 में संसद में यह दी गई थी जानकारी

बता दें कि 2019 में संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, थल सेना में महिला अफसरों की कुल संख्या 1561 बताई गई थी। तब तक मिलिट्री पुलिस में महिलाओं की भर्ती शुरू नहीं हुई थी। वहीं वायुसेना में महिला अफसरों की संख्या 1598 और नौसेना में तब 639 महिला अधिकारी थीं। हालांकि, उनकी संख्या कम हुई है लेकिन वायुसेना एवं नौसेना में महिला अग्निवरों के आने से कुल संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Previous Post

ट्रंप को करना पड़ रहा 40 आरोपों का सामना, गोपनीय दस्तावेज मामले में खुद को बताया निर्दोष

Next Post

तेलगी के 30 हजार करोड़ घोटाले की कहानी, ‘स्कैम 2003’ का टीजर रिलीज

Next Post
तेलगी के 30 हजार करोड़ घोटाले की कहानी, ‘स्कैम 2003’ का टीजर रिलीज

तेलगी के 30 हजार करोड़ घोटाले की कहानी, 'स्कैम 2003' का टीजर रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Casas de apuestas sin licencia en España: lo que necesitas saber
  • ज्ञान की आराधना है विशिष्ट साधना : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
  • योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे बने मंत्री
  • 7к: полное руководство по мобильному приложению и игре в браузере
  • लखनऊ में सियासी पोस्टर विवाद, अखिलेश यादव को निशाने पर लेने से बढ़ा तनाव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In