• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शेख हसीना को ‘सत्ता से हटाने’ वाले द्वीप की कहानी, आखिर US क्यों पड़ा इसके पीछे

शेख हसीना को ‘सत्ता से हटाने’ वाले द्वीप की कहानी, आखिर US क्यों पड़ा इसके पीछे

August 11, 2024
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता

June 5, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

शेख हसीना को ‘सत्ता से हटाने’ वाले द्वीप की कहानी, आखिर US क्यों पड़ा इसके पीछे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 11, 2024
in ओपिनियन, मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शेख हसीना को ‘सत्ता से हटाने’ वाले द्वीप की कहानी, आखिर US क्यों पड़ा इसके पीछे

बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन्हें सत्ता से बेदखल करने का आरोप अमेरिका पर लगाया है। हसीना ने कहा कि अगर उन्होंने बंगाल की खाड़ी में स्थित सेंट मार्टिन द्वीप की संप्रभुता यूएस को सौंप दी होती तो सत्ता में बनी रहतीं। इस द्वीप के मिल जाने से अमेरिका को बंगाल की खाड़ी पर अपना प्रभाव जमाने में काफी मदद मिलती। सेंट मार्टिन द्वीप को नारिकेल जिंजिरा (नारियल द्वीप) या दारुचिनी द्वीप (दालचीनी द्वीप) के नाम से भी जाना जाता है। यह बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है जो केवल 3 किलोमीटर वर्ग क्षेत्रफल में फैला छोटा द्वीप है। कॉक्स बाजार-टैंकफ प्रायद्वीप से इसकी दूसरी करीब 9 किमी है।

सेंट मार्टिन बांग्लादेश का एकमात्र मूंगा द्वीप है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यहां आपको साफ नीला पानी और खूबसूरत मूंगे देखने को मिल जाएंगे। यही वजह है कि यह लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। खासतौर से सर्दियों के दौरान यहां का मौसम और भी सुहावना हो जाता है। इस द्वीप के आसपास रहने वाले लोग मछली पालन, चावल-नारियल की खेती और पर्यटन से अपना जीवन-यापन करते हैं। इस द्वीप के चलते करीब 5,500 लोगों का भरण-पोषण होता है।

मार्टिन द्वीप को लेकर बांग्लादेश और म्यांमार में विवाद

बांग्लादेश और म्यांमार के बीच सेंट मार्टिन द्वीप को लेकर विवाद रहा है। दोनों देशों में अपनी समुद्री सीमा के परिसीमन पर मतभेद के चलते द्वीप पर संप्रभु दावों का विरोध है। इस क्षेत्र के आसपास मछली पकड़ने के अधिकार को लेकर भी भिड़ंत होती रही है। इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ द सी (ITLOS) ने साल 2012 में इसे लेकर अहम फैसला सुनाया। इसमें कहा गया कि यह द्वीप बांग्लादेश के क्षेत्रीय समुद्र महाद्वीपीय शेल्फ और ईईजेड का हिस्सा है। साल 2018 में बांग्लादेश सरकार ने म्यांमार की ओर से जारी उस मानचित्र का विरोध किया, जिसमें द्वीप को उसके संप्रभु क्षेत्र का हिस्सा बताया गया। म्यांमार ने इसे अपनी गलती भी मानी थी।

सेंट मार्टिन का मामला पिछले साल भी सुर्खियों में आया था। जून, 2023 में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीएनपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल देश या फिर सेंट मार्टिन द्वीप को बेचकर सत्ता में आना चाहता है। यह मामला और आगे बढ़ा तो अमेरिका को सफाई देनी पड़ी। अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कहा गया कि वाशिंगटन का सेंट मार्टिन द्वीप पर कब्जा करने का कोई विचार नहीं है।

Previous Post

बांग्लादेश सरकार पर प्रेशर डालो, हिंदुओं के लिए कनाडा में भी प्रदर्शन

Next Post

भारत संग रिश्ते सुधारने का मुइज्जू को बड़ा फायदा, कैसे मालदीव में हो रहे मजबूत

Next Post
भारत संग रिश्ते सुधारने का मुइज्जू को बड़ा फायदा, कैसे मालदीव में हो रहे मजबूत

भारत संग रिश्ते सुधारने का मुइज्जू को बड़ा फायदा, कैसे मालदीव में हो रहे मजबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा झटका, लगातार बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता
  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In