• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शराब घोटाला : CBI- IT ने भी AAP को आरोपी माना, ED की चार्जशीट में दावा

शराब घोटाला : CBI- IT ने भी AAP को आरोपी माना, ED की चार्जशीट में दावा

April 1, 2024
आईपीओ

एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना

July 6, 2026
धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज

July 6, 2026
दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 6, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

July 6, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष

July 6, 2026
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

शराब घोटाला : CBI- IT ने भी AAP को आरोपी माना, ED की चार्जशीट में दावा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 1, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
शराब घोटाला : CBI- IT ने भी AAP को आरोपी माना, ED की चार्जशीट में दावा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में 45 करोड़ की कथित रिश्वत का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने 2022 में गोवा में चुनाव प्रचार के लिए किया था। सीबीआई और आयकर विभाग ने भी अलग-अलग जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दावे की पुष्टि की है। अदालत में दाखिल दस्तावेजों से यह जानकारी मिली।

ईडी इस मामले में हवाला ऑपरेटरों और अंगड़ियाओं के नेटवर्क की भी जांच कर रहा है। ईडी ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। साथ ही दावा किया कि इन फंड की कथित हेराफेरी में उन पर और उनकी पार्टी पर मुकदमा चलाया जा सकता है। 45 करोड़ रुपये की रिश्वत के मनी ट्रेल को स्थापित करने के लिए ईडी ने पांच अंगड़िया फर्म संचालकों के बयान भी दर्ज किए हैं। इस मामले में गिरफ्तार 16 प्रमुख व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जांच में सामने आया : पीएमएलए के तहत विशेष अदालत के समक्ष ईडी द्वारा साझा की गई जांच के विवरण के अनुसार, ‘आप’ ने चैरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की 2021-22 के दौरान गोवा में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान सेवा ली। जांच में पाया गया कि कई विक्रेताओं को आंशिक नकद बिल भुगतान किया गया।

केंद्रीय एजेंसी ने कहा है कि ऐसी ही एक कंपनी के कर्मचारी ने ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें कहा गया है कि उसे मुंबई में एक अंगड़िया ऑपरेटर से हवाला के माध्यम से 6.29 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। एजेंसी ने उक्त अंगड़िया संचालक आर कांतिलाल के एक कर्मचारी का बयान दर्ज किया, जिसमें पाया गया कि आयकर विभाग ने जनवरी 2022 में उनके गोवा ऑफिस पर छापा मारा था।

फर्म का डेटा जुटाया : ईडी ने आयकर विभाग से संपर्क किया और इस अंगड़िया फर्म का डेटा जुटाया। ईडी के विश्लेषण से पता चला कि हवाला के माध्यम से लगभग 45 करोड़ रुपये गोवा में स्थानांतरित किए गए। कोर्ट में पेश दस्तावेज में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि इस हवाला सौदे की जांच सीबीआई ने भी की और इसकी पुष्टि की गई।

हवाला से पैसा-रत्न पहुंचाते हैं अंगड़िया

अंगड़िया हवाला जैसी अनौपचारिक कूरियर और बैंक सेवाएं हैं। इनका उपयोग विशेष रूप से हीरे और आभूषण के व्यवसासियों द्वारा सरकारी करों और कर्तव्यों से बचने के लिए बड़ी नकद राशि एवं अन्य कीमती सामान स्थानांतरित करने के लिए किया जाता है।

आप ने सभी आरोपों को खारिज किया

‘आप’ और उसके नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ‘आप’ ने आरोप लगाया कि यह मामला भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ‘आप’ को एक भ्रष्ट पार्टी के रूप में पेश करने के लिए गढ़ा गया। पार्टी ने आरोप लगाया है कि मामले में शामिल अन्य लोगों जैसे टीडीपी के लोकसभा उम्मीदवार मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और व्यवसायी और अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर सरथ रेड्डी के बयान केजरीवाल को फंसाने एवं आगामी आम चुनावों में उनकी भागीदारी को रोकने के लिए बदल दिए गए थे।

फोन खुलवाने को एप्पल से सहायता मांगी

ईडी का दावा है कि अरविंद केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने केजरीवाल के एप्पल फोन को अनलॉक करने के लिए कंपनी को एक पत्र लिखा है। एजेंसी ने जब्त चार एप्पल फोन को अनलॉक करने में मदद मांगी है।

Previous Post

राजस्थान पुलिस की अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 4800 टन अवैध बजरी जब्त

Next Post

हम मुख्तार अंसारी के चाहने वालों के साथ हैं, गाजीपुर में बोले ओवैसी

Next Post
हम मुख्तार अंसारी के चाहने वालों के साथ हैं, गाजीपुर में बोले ओवैसी

हम मुख्तार अंसारी के चाहने वालों के साथ हैं, गाजीपुर में बोले ओवैसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएसई लाएगा मेगा आईपीओ, सितंबर 2026 में लिस्टिंग की संभावना
  • धोखे के आरोप वाली पोस्ट के बाद पृथ्वी शॉ की सगाई को लेकर चर्चाएं तेज
  • दुःख का कारण मन की चंचलता, समाधान एकाग्रता में निहित — मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी बिगुल, आयोग ने जारी किया शेड्यूल
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में उठता जनसैलाब: अधिकार, असंतोष और अधूरी आवाज़ों का संघर्ष
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In