प्रशांत किशोर
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख
वैभव सूर्यवंशी
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म
जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल
श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

‘समुद्री डकैतों से लड़ने के लिए…’ बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने PM मोदी का जताया आभार; प्रधानमंत्री ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली:पिछले कुछ महीनों में हिंद महासागर में समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना ने कई ऑपरेशंस को अंजाम दिए। भारत न सिर्फ मित्र देशों की मदद के लिए तत्परता से खड़ा रहता है, ब्लकि जो भी देश भारत से मदद की गुहार करते हैं उनकी सहायता की जाती है।

कुछ दिनों पहले भारतीय नौसेना ने 40 घंटे की खोज के बाद हाईजैक शिप एमवी रुएन से बुल्गारिया के सात नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह जहाज समुद्री लुटेरों के कब्जे में था।

सात बल्गेरियाई नागरिकों को बचाया गया

भारतीय नौसेना द्वारा सात बल्गेरियाई नागरिकों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किए जाने के बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने पीएम मोदी को आभार जताया। न्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बुल्गारिया के अगवा जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों समेत 17 क्रू को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए मैं पीएम मोदी का हार्दिक आभार जताता हूं।

समुद्री डकैती से निपटने के लिए  प्रतिबद्ध है भारत: पीएम मोदी

इसपर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति जी, आपके संदेश की सराहना करता हूं। हमें खुशी है कि 7 बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। भारत नौसेना, स्वतंत्रता की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती और आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है।”

ऑपरेशन में बचाए गए 17 सदस्य

बता दें कि भारतीय तट से लगभग 2,600 किमी दूर करीब 40 घंटे तक चलाए गए ऑपरेशन के दौरान उसने न केवल पूर्व माल्टीज ध्वज वाले अपहृत व्यापारिक जहाज एमवी रुएन के चालक दल के 17 सदस्यों को सुरक्षित रिहा कराया बल्कि 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को भी पकड़ लिया। इस ऑपरेशन में बचाए गए 17 सदस्यों में से कुछ बुल्गारिया के भी लोग थे जिसको भारत ने बचाया गया।

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.