मुंबई: भारत के पहले सनातनी ओटीटी प्लेटफार्म ‘प्रज्ञा’ के तत्वावधान में चल रही अनूठी ऑनलाइन आध्यात्मिक गायन प्रतियोगिता अपने फाइनल चरण की ओर अग्रसर है जिसमें देश भर से प्रतिभागियों का जोश व् बेमिसाल हुनर देखते ही बन रहा है।
वाद्य यंत्रों के साथ प्रतिभागियों की सुरीली आवाज़ में राम, कृष्ण, शिव आदि देवी-देवताओं के भजन, सुनने वालों को एक अलौकिक अनुभव प्रदान कर रहे हैं।
फाइनल चरण में विजेता के चयन हेतु लोग अपने पंसदीदा प्रतिभागियों को बढ़-चढ़ कर वोट दे रहे हैं।
‘प्रज्ञा’ के पदाधिकारी ने प्रतियोगिता के विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें रोजाना मन की शांति हेतु प्रभु के नाम का सुमिरन करते रहना चाहिए। आध्यात्मिक गीत, भजन, संकीर्तन सनातन धर्म से अवगत होने का बेहतरीन मार्ग है। हमें बच्चों को भगवान की लीलाओं, कहानियों, भजन के द्वारा सिखाने का प्रयास करना चाहिए। ताकि वे युवावस्था तक पहुंचने पर हमारी सनातन संस्कृति को अच्छी तरह समझ सकें। ‘प्रज्ञा’ द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता इस दिशा में आगे बढ़ते हमारे कुछ और कदम हैं।
प्रतियोगिता में तीन विजेताओं को 5000, 3000, 2000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ ‘प्रज्ञा’ ओटीटी पर उनकी वीडियो का प्रसारण किया जाएगा। शीर्ष 05 चयनित प्रतिभागियों को एक उपहार भी प्रदान किया जाएगा ।
भारत का पहला सनातनी ‘प्रज्ञा’ ओटीटी मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जो भक्ति रस के अनंत सागर में विचरण करने का एक अतुलनीय मंच है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

