सोमनाथ:हाल ही में गुजरात दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि यहां लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं। अगर उनकी सरकार आई तो इससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसी बीच उनकी ही पार्टी के एक उम्मीदवार ने सोमनाथ में जनसभा के दौरान शराब पीने के फायदे गिना डाले।
देश में सिर्फ गुजरात में शराब बैन: जगमाल
जनसभा को संबोधित करते हुए जगमाल वाला ने कहा- ‘दुनिया में 196 देशों में 800 करोड़ लोग रहते हैं। इन सभी देशों में रहने वाले लोगों को शराब पीने की पूरी आजादी है। भारत की आबादी 130-140 करोड़ है और पूरे देश में शराब पीने को लेकर छूट है। शराब पर प्रतिबंध केवल गुजरात में ही है, जो यह साबित करता है कि शराब खराब नहीं है। बड़े-बड़े डॉक्टर, आईएएस और आईपीएस अधिकारी शराब पीते हैं।’
माफी मांगे जगमाल: भाजपा
जगमाल वाला की ओर से बुधवार शाम को की गई इस टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात को ‘बदनाम’ करने और शराब की खपत को बढ़ावा देने के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की। बता दें, इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी अब तक अपने 29 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर चुकी है। इन्हीं में जगमाल वाला सोमनाथ जिले की सोमनाथ विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
चुनावों के बाद नहीं आएंगे नजर: पुरुषोत्तम रूपाला
जगमाल वाला के इस बयान पर केंद्रीय मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा, ‘मौसमी नेताओं को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। अगर समय तय किया जाए तो ये दिसंबर के बाद नजर नहीं आएंगे। गुजरात के लोग बहुत समझदार हैं। वे इन्हें व्यवस्थित कर देंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
