• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आजम से अखिलेश मिले तो भर आईं आंखें, हाथ मिलाया, एक कार से दोनों घर पहुंचे

सपा में अंदरूनी संघर्ष: आजम खां का गुस्सा, मोहिब्बुल्ला नदवी को किनारे रखा गया

October 9, 2025
राजनाथ सिंह: भारत के रक्षा उद्योग ने दुनिया में अपनी ताकत दिखाई

पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह

June 21, 2026
ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”

June 21, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर

June 21, 2026
राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा

June 21, 2026
शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ

June 21, 2026
यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

यशस्वी जायसवाल बने रिकॉर्ड मशीन, छठी पारी में दूसरा शतक जड़कर रचा इतिहास

June 21, 2026
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

सपा में अंदरूनी संघर्ष: आजम खां का गुस्सा, मोहिब्बुल्ला नदवी को किनारे रखा गया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 9, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आजम से अखिलेश मिले तो भर आईं आंखें, हाथ मिलाया, एक कार से दोनों घर पहुंचे

डेस्क:सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खां का दबाव रामपुर दौरे के दौरान साफ दिखाई दिया है। रामपुर जाते समय सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी को अखिलेश यादव अपने साथ विमान से लखनई से बरेली एयरपोर्ट तक साथ लेकर गए। वापसी में बरेली से लखनऊ भी लेकर आए। लेकिन बरेली से रामपुर नदवी के ही संसदीय क्षेत्र में नहीं ले गए। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर आजम खां अपनी ही पार्टी और अपने ही गृह जिले के सांसद से इतना खफा क्यों हैं? नदवी ने ऐसी कौन सी खता (गलती) कर दी जिसने आजम खां को बुरी तरह से खफा कर दिया है।

दरअसल, मोहिब्बुल्ला नदवी और आजम खां के बीच सियासी अदावत है। अदावत इसलिए है कि आजम की मर्जी के बगैर अखिलेश यादव ने मोहिब्बुल्ला नदवी को लोस चुनाव में टिकट दिया और आजम के लोगों के विरोध के बाद भी मोहिब्बुल्ला नदवी चुनाव जीत गए। इस जीत को आजम पचा नहीं पा रहे हैं। चंद रोज पहले आजम ने एक निजी चैनल पर इंटरव्यू में कहा था कि उस जीत को जीत न समझी जाए, वर्ना बात खराब हो जाएगी, मैं आज भी वही हूं जो पहले था। इतना ही नहीं, मोहिब्बुल्ला के एक बयान को लेकर भी आजम और उनके समर्थक नाराज हैं। सांसद बनने के बाद मोहिब्बुल्ला ने आजम के जेल में होने पर कहा था कि वह सुधारगृह में हैं, अल्लाह से दुआ है कि वह सुधरकर आएंगे। जिस पर आजम खां ने तीन दिन पहले बयान दिया था कि सुधारगृह से जरूर लौटा हूं, लेकिन सुधरा नहीं हूं।

यही वजह रही कि बुधवार को जब आजम खां से मिलने अखिलेश यादव रामपुर आए तो इससे पहले उन्होंने अपने चहेते सांसद मोहिब्बुल्ला से मुलाकात की और उन्हें लखनऊ से बरेली तक विमान से साथ लाए। सांसद के पीआरओ महबूब अली पाशा ने बताया कि सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ बरेली तक आए और वापस में फिर बरेली से विमान से उनके साथ ही लखनऊ चले गए।

भारी पड़ा आजम का तल्ख मिजाज

आजम और मोहिब्बुल्ला के बीच तल्खी जग जाहिर है। मंगलवार को आजम खां ने मीडिया में सांसद पर तंज कसते हुए कहा था-मेरी बड़ी बदनसीबी है कि इतने बड़े आलिम,फाजिल मुस्लमानों के काइद और इस शहर के काइद मुल्क के रहनुमा उन्हें में जानता नहीं हूं। आजम ने अखिलेश यादव के आगमन को लेकर यह भी कहा था कि सुना है, मुझसे मिलने आ रहे हैं, मलतब मुझसे ही मिलेंगे, सिर्फ मुझसे…यानी संदेश साफ था कि सांसद मोहिब्बुल्लाह साथ न आएं। यही वजह रही कि आजम की तल्खी भांप अखिलेश सांसद मोहिब्बुल्ला को साथ लेकर आजम के घर नहीं आए।

सांसद को लेकर सवाल टाल गए अखिलेश

सांसद दिखाई नहीं दे रहे हैं…मीडिया के इस सवाल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव टाल गए। ज्यादा पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि सब कुछ आप मीडिया वाले फिक्स मत किया करो। उधर, आजम खां ने कहा कि हमारे पास कार्यक्रम सिर्फ अखिलेश यादव के आने का आया था, उनके साथ कोई आता तो वह भी सर आंखों पर।

Previous Post

साई सुदर्शन पर भरोसा कायम, डोएशे ने युवा बल्लेबाज को दी सहारा और समर्थन

Next Post

पशुपति पारस करेंगे चिराग पासवान के खिलाफ कदम

Next Post
बिहार चुनाव से पहले एनडीए टूटेगा: पशुपति पारस का दावा”

पशुपति पारस करेंगे चिराग पासवान के खिलाफ कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्वोत्तर अब सिर्फ सीमा नहीं, भारत की सुरक्षा और शक्ति का रणनीतिक स्तंभ: राजनाथ सिंह
  • ट्रंप के आरोपों पर मेलोनी का पलटवार: “इटली एक संप्रभु राष्ट्र है, आपकी टिप्पणियाँ असंगत”
  • गर्मी से राहत की उम्मीद, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश का दौर
  • राहुल गांधी का ‘नो एंट्री’ संदेश? शुभेंदु अधिकारी को लेकर सियासी खुलासा
  • शुभमन गिल हैं ‘कम्प्लीट बल्लेबाज’, विराट से की अलग तुलना: कैफ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In