• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
SRH vs MI मैच में लगा रनों का अंबार और हुई छक्कों की बरसात, मगर नहीं टूटे ये 2 रिकॉर्ड्स

SRH vs MI मैच में लगा रनों का अंबार और हुई छक्कों की बरसात, मगर नहीं टूटे ये 2 रिकॉर्ड्स

March 28, 2024
मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, रेलवे ट्रैक जलमग्न; अंधेरी सबवे बंद

रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
अनशन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, भीड़ का खाना-पानी देख जताई नाराजगी

“अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में

July 6, 2026
दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार

July 6, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश

July 6, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

SRH vs MI मैच में लगा रनों का अंबार और हुई छक्कों की बरसात, मगर नहीं टूटे ये 2 रिकॉर्ड्स

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
SRH vs MI मैच में लगा रनों का अंबार और हुई छक्कों की बरसात, मगर नहीं टूटे ये 2 रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली। SRH vs MI मुकाबला आईपीएल फैंस के लिए बेहद एंटरटेनिंग रहा। पूरे मैच के दौरान 500 से अधिक रन बने, वहीं दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात भी की। मैदान पर मैच देख रहे फैंस के लिए यह मैच एकदम पैसा वसूल था। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई, मगर फिर भी इस दौरान दो आईपीएल रिकॉर्ड्स ऐसे रहे जो टूट नहीं पाए। बता दें, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 277 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर लगाया था। इस स्कोर का पीछा करते हुए एमआई की टीम 246 रन ही बना सकी और उन्हें इस मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

यहां हम जिन दो रिकॉर्ड्स की बात कर रहे हैं वो हैं एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस ने मिलकर इस मुकाबले में कुल 69 बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया। एसआरएच ने इस दौरान 19 चौके और 18 छक्के लगाए, वहीं एमआई ने 12 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के जड़े।

आईपीएल के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के नाम है। 2010 में इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में कुल 69 बार ही गेंद सीमारेखा के पार गई थी। अब हैदराबाद वर्सेस मुंबई मुकाबले ने जरूर इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, मगर वह इसे तोड़ नहीं पाए हैं।

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक बाउंड्री (4+6)

69 – सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
69 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
67 – पीबीकेएस बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2023
67 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, इंदौर, 2018
65 – डेक्कन चार्जर्स बनाम आरआर, हैदराबाद, 2008

वहीं आईपीएल के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा 21 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है। आरसीबी ने यह रिकॉर्ड 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था जब यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी। एमआई इस मैच में 20 तो हैदराबाद 18 ही छक्के लगा पाई।

आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

21 – आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
20 – आरसीबी बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
20 – डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017
20 – एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024
18 – आरसीबी बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2015
18 – आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
18 – सीएसके बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
18 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024

आईपीएल के इतिहास में पहली बार एक मैच में बने 500 रन

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर 500 से अधिक रन बोर्ड पर लगाए हों। इससे पहले 2010 में सीएसके वर्सेस आरआर मैच में हाइएस्ट 469 रन बने थे। वहीं इन दोनों टीमों ने मिलकर कुल 523 रन बनाकर टी20 क्रिकेट में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आइए एक नजर डालते हैं एसआरएच वर्सेस एमआई मैच में बने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर-

आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर

277/3 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
263/5 – आरसीबी बनाम पीडब्ल्यूआई, बेंगलुरु, 2013
257/5 – एलएसजी बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
248/3 – आरसीबी बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
246/5 – सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
246/5 – एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024

मेंस टी20 मैच में सर्वाधिक छक्के

38 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, आईपीएल 2024
37 – बल्ख लीजेंड्स बनाम काबुल ज़वानन, शारजाह, एपीएल 2018
37 – एसएनकेपी बनाम जेटी, बैसेटेरे, सीपीएल 2019
36 – टाइटंस बनाम नाइट्स, पोटचेफस्ट्रूम, सीएसए टी20 चैलेंज 2022
35 – जेटी बनाम टीकेआर, किंग्स्टन, सीपीएल 2019
35 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023

एक आईपीएल खेल में सर्वाधिक छक्के

38 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
33 – आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2018
33 – आरआर बनाम सीएसके, शारजाह, 2020
33 – आरसीबी बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2023

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक मैच टोटल

523 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, 2024
469 – सीएसके बनाम आरआर, चेन्नई, 2010
459 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, इंदौर, 2018
458 – पीबीकेएस बनाम एलएसजी, मोहाली, 2023
453 – एमआई बनाम पीबीकेएस, मुंबई डब्ल्यूएस, 2017

मेंस टी20 मैच में कब-कब बनें 500 से अधिक रन

523 – एसआरएच बनाम एमआई, हैदराबाद, आईपीएल 2024
517 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
515 – क्यूजी बनाम एमएस, रावलपिंडी, पीएसएल 2023
506 – सरे बनाम मिडलसेक्स, द ओवल, टी20 ब्लास्ट 2023
501 – टाइटंस बनाम नाइट्स, पोटचेफस्ट्रूम, सीएसए टी20 चैलेंज 2022

आईपीएल में दूसरी पारी में सबसे बड़ा स्कोर

246/5 – एमआई बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024 (हार)
226/6 – आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020 (जीता)
223/5 – आरआर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2010 (हार)
223/6 – एमआई बनाम पीबीकेएस, मुंबई डब्ल्यूएस, 2017 (खोया)
219/6 – एमआई बनाम सीएसके, दिल्ली, 2021 (जीता)

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के टॉप-6 बल्लेबाजों ने 20 रन का आंकड़ा पार किया है। मुंबई इंडियंस इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब रही।

Previous Post

एशिया के 50 सबसे अच्छे रेस्तरां में तीन भारतीय, जानें इनकी खासियत

Next Post

पाक में लगा झटका तो श्रीलंका पर मेहरबान चीन, अब कोलंबो एयरपोर्ट पर नजर

Next Post
पाक में लगा झटका तो श्रीलंका पर मेहरबान चीन, अब कोलंबो एयरपोर्ट पर नजर

पाक में लगा झटका तो श्रीलंका पर मेहरबान चीन, अब कोलंबो एयरपोर्ट पर नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेड अलर्ट के बीच मुंबई में संकट: रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित
  • “अनुभवी हैं वांगचुक, बाकी लोग जोखिम क्यों लें” — अभिजीत दीपके का बयान चर्चा में
  • दिल्ली की राजनीति गरमाई: केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर पीएम मोदी का लेख: एकता और विकास का संदेश
  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In