• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूपीएससी छात्रों की मौत के बाद AAP सांसद का विरोध

स्वाति मालीवाल वापस जाओ, राजनीति नहीं…; यूपीएससी छात्रों की मौत के बाद AAP सांसद का विरोध

July 28, 2024
ममता ने एक और गढ़ गंवाया; जहां चलता था भतीजे का सिक्का,वहां TMC के झंडे नहीं बचे

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक

June 5, 2026
लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल

June 5, 2026
मुंबई के भायखला में हिंसा: यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार

ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार

June 5, 2026
जनता दरबार से सियासत की शुरुआत: निशांत कुमार का बड़ा कदम

जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर

June 5, 2026
मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन

June 5, 2026
साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

साधु से बड़ा दानवीर कोई नहीं : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2026
योगी

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के बीच योगी के संकेतात्मक राजनीतिक बयान

June 5, 2026
जीडीपी

भारतीय जीडीपी में उछाल, मार्च तिमाही में 7.8% की वृद्धि

June 5, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ बोले—भारत-पाक सीजफायर के लिए ट्रंप के आभारी रहेंगे

June 5, 2026
खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, गार्डों की भूमिका पर उठे सवाल

June 5, 2026
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

आरबीआई एमपीसी बैठक: रेपो दर ५.२५% पर स्थिर, अर्थव्यवस्था पर सतर्क नजर

June 5, 2026
भारत–इटली रिश्तों को नई ऊँचाई, 2025–2029 कार्ययोजना को मंजूरी

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: हरित भारत और सतत विकास पर जोर

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

स्वाति मालीवाल वापस जाओ, राजनीति नहीं…; यूपीएससी छात्रों की मौत के बाद AAP सांसद का विरोध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 28, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूपीएससी छात्रों की मौत के बाद AAP सांसद का विरोध

नई दिल्ली:दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भरने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। हादसे से गुस्साए छात्रों ने एमसीडी और दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किए।

वहीं आज जब ‘आप’ सांसद स्वाति मालीवाल ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचींं तो उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए छात्रों ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए “स्वाति मालीवाल वापस जाओ” के नारे लगाए और कहा कि हम आपको राजनीति नहीं करने देंगे।

राजेंद्र नगर के हादसे पर स्वाति मालीवाल ने दिल्ली सरकार को घेरा

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के राजेंद्र नगर के हादसे को लेकर आज ‘एक्स’ पर दिल्ली सरकार को घेरा। स्वाति ने लिखा, ‘राजधानी में तीन छात्रों की बेसमेंट डूबने से हुई मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? बता रहे हैं स्टूडेंट दस दिन से बार-बार ड्रेन साफ करने की डिमांड कर रहे थे, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अवैध बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं, एक्स्ट्रा फ्लोर कैसे डल जाते हैं, कैसे हो सकता है कि बिना पैसे खाए सड़क-नालियों के ऊपर कब्जे हो जाते हैं। स्पष्ट है कि कोई सेफ्टी रूल्स का पालन करने की जरूरत नहीं, पैसा दो, काम हो जाता है। बस हर दिन एसी रूम में बैठकें “इम्पोर्टेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस” करते रहो। ग्राउंड पर कोई काम करने को तैयार नहीं है। कुछ दिन पहले पटेल नगर में करंट लगने से हुई मौत से भी कुछ नहीं सीखा?”

कोचिंग सेंटर के मालिक और कोर्डिनेटर को गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस कोचिंग सेंटर के मालिक और कोर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘हमने राजेंद्र नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 106 (1) (जल्दबाजी या लापरवाही में किए कार्य से किसी व्यक्ति की मौत का कारण बनना, जो आपराधिक मानव वध की श्रेणी में नहीं आता), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 290 (इमारतों को गिराने, मरम्मत करने या बनाने के संबंध में लापरवाही) और धारा 35 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक हमने दो लोगों-कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी ने कहा कि तलाश और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। बेसमेंट’ से कुल तीन शव मिले हैं। सभी की पहचान कर ली गई है और हमने घटना के बारे में मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया है। बचाव अभियान के दौरान दो छात्राओं और एक छात्र के शव घटनास्थल से बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गए छात्रों की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल में एर्नाकुलम के रहने वाले नवीन दलविन के रूप में की गई है।

Previous Post

श्रीलंका विमेंस ने रचा इतिहास:24 साल में पहला एशिया कप जीता

Next Post

पालघर में भक्ताम्बर स्तोत्र पाठ का आयोजन

Next Post
पालघर में भक्ताम्बर स्तोत्र पाठ का आयोजन

पालघर में भक्ताम्बर स्तोत्र पाठ का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बैठक में पहुंचे केवल 6 सांसद और 8 विधायक
  • लंदन में सीजेआई सूर्यकांत से असहमति पर तीखे सवाल, कार्यक्रम में गरमाया माहौल
  • ममता की राह में युसूफ का अड़ंगा? सांसद ने सीट छोड़ने से किया इनकार
  • जदयू की सूची जारी, निशांत कुमार समेत तीन नामों पर लगी मुहर
  • मन को बनाएं सुमन : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का प्रेरक प्रवचन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In