स्पोर्ट्स डेस्क : स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और श्रीलंका में सात फरवरी से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बांग्लादेश का दौरा कर सकता है।
द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को फॉरेन सर्विस एकेडमी में मीडिया से बातचीत के दौरान इस संभावित दौरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने उन्हें अवगत कराया है कि चर्चा के लिए आईसीसी की एक टीम बांग्लादेश आ सकती है। आसिफ नजरुल ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश अपने रुख में किसी बदलाव के मूड में नहीं है, लेकिन टीम टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने को लेकर उत्सुक है, खासकर श्रीलंका में होने वाले मुकाबलों को लेकर। उन्होंने यह भी कहा कि टूर्नामेंट का आयोजन संभव है और इसे असंभव मानना सही नहीं होगा।
इस बीच, बीसीबी के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि आईसीसी के साथ लगातार बातचीत चल रही है, हालांकि प्रतिनिधिमंडल के दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है। अधिकारी के अनुसार, दोनों पक्ष संपर्क में हैं और जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
यह घटनाक्रम उस वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद सामने आया है, जो पिछले मंगलवार को बीसीबी नेतृत्व और आईसीसी के बीच हुई थी। बैठक के बाद बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत जाकर खेलने से इनकार करने के अपने फैसले को दोहराया था और एक बार फिर बांग्लादेश के मैचों को भारत से बाहर आयोजित कराने का अनुरोध किया था।
हालांकि आईसीसी ने बीसीबी से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है, लेकिन बोर्ड अपने रुख पर कायम है। इसके बावजूद, द डेली स्टार के अनुसार, दोनों पक्ष बांग्लादेश की टी-20 विश्व कप में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संभावित समाधान तलाशने पर सहमत हुए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

