• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
छत्तीसगढ़ में 1000 नक्सली घिरे, अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़

तीन लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण, बिहार पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित

February 19, 2026
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान

April 21, 2026
एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ

April 21, 2026
सऊदी आपत्ति के बाद पाकिस्तान की सूडान को हथियार आपूर्ति डील स्थगित

सऊदी आपत्ति के बाद पाकिस्तान की सूडान को हथियार आपूर्ति डील स्थगित

April 21, 2026
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पूरी तस्वीर, 10 पॉइंट में समझिए

भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू

April 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता

April 21, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, नया समय जारी

April 21, 2026
सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

सम्राट का वार: विपक्ष की नजर में सिर्फ प्रियंका, मीसा और डिंपल ही नेता; आम महिलाओं को दिया धोखा

April 21, 2026
राहुल गांधी

नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी का बड़ा बयान

April 21, 2026
अर्चना पूरन सिंह

अभिनय के बावजूद पहचान की लड़ाई जारी: अर्चना पूरन सिंह का खुलासा

April 21, 2026
‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

‘गांधी’ फिल्म का ऐतिहासिक दृश्य: एक सीन में जुटे थे 3 लाख लोग

April 21, 2026
गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

गीता फोगाट को भरोसा, 2028 ओलंपिक में कुश्ती से आएंगे और पदक

April 21, 2026
अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

अंडर-18 हॉकी कैंप में 84 खिलाड़ियों का चयन, एशिया कप 2026 की तैयारी तेज

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

तीन लाख के इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया आत्मसमर्पण, बिहार पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 19, 2026
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
छत्तीसगढ़ में 1000 नक्सली घिरे, अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़

मुंगेर :तीन लाख रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा उर्फ मुस्तकीम ने बुधवार को मुंगेर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस मुख्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार को पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित किया है। सुरेश कोड़ा मुंगेर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम हथियारबंद नक्सल दस्ते का नेतृत्व कर रहा था।

पिछले 25 वर्षों से फरार सुरेश कोड़ा, स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। पिछले वर्ष एसटीएफ की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में वह बाल-बाल बचा था। उसके खिलाफ मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलों के विभिन्न थानों में कुल 60 नक्सल कांड दर्ज हैं।

आत्मसमर्पण के दौरान सुरेश कोड़ा ने मुंगेर में बिहार एसटीएफ और डीआईजी के समक्ष एक-एक एके 47 और एके 56 राइफल, दो इंसास राइफल और 505 कारतूस जमा कराए। अब उसे आत्मसमर्पण सह पुनर्वास योजना का लाभ मिलेगा।

पुलिस मुख्यालय ने बताया कि सुरेश कोड़ा दर्जनों हत्या, पुलिस से मुठभेड़, अपहरण और लेवी वसूली जैसे संगीन कांडों का आरोपी है। उसके खिलाफ एसएसबी जवान, मुखिया, उप मुखिया और चौकीदार सहित अन्य व्यक्तियों की हत्या का आरोप है।

पिछले वर्ष 5 जुलाई 2025 को सुरेश कोड़ा और एसटीएफ के बीच हवेली खड़गपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में मुठभेड़ हुई थी। करीब 150 राउंड गोलियां चलने के बावजूद सुरेश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा था। कभी नक्सलगढ़ कहे जाने वाले मुंगेर क्षेत्र से अब नक्सलियों का सफाया हो गया है।

सुरेश कोड़ा पर दर्ज प्रमुख कांड:

  • 2008: मुंगेर के धरहरा अंतर्गत कुमरपुर गांव में चौकीदार की हत्या।
  • 2010: जमुई जिले के चरकापत्थर थानान्तर्गत ढाकोटांड़ में चौकीदार की हत्या।
  • 2012: खैरा प्रखंड कार्यालय में विस्फोट और आगजनी।
  • 2017: लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में उपमुखिया के पति सुनील यादव की हत्या।
  • 2018: कजरा में ग्रामीण महिला बसंती देवी की हत्या; जमुई के बरहट में दो भाई प्रमोद और मदन कोड़ा की हत्या; कोथवा में एसएसबी जवान की हत्या।
  • 2019: लखीसराय के चानन थानान्तर्गत मननपुर बस्ती में मदन यादव और छोटु साव की हत्या।
  • 2020: खड़गपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस बलों के बीच मुठभेड़।
  • 2021: मुंगेर के लड़ैयाटांड़ में नव निर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू की हत्या।
  • 2022: कुरवा पहाड़ी पर नक्सलरोधी अभियान में सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमला।

बिहार अब नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो चुका है और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Previous Post

महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण रद्द, राजनीति में उठी सियासी हलचल

Next Post

बेटे ने पैसे के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या

Next Post
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

बेटे ने पैसे के विवाद में पिता की पीट-पीटकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जेडी वेंस पर ट्रंप का यू-टर्न, पाकिस्तान भेजने के दावे से पीछे हटे जेडी वेंस को पाकिस्तान
  • एप्पल इंक. की कमान अब जॉन टर्नस के हाथ
  • सऊदी आपत्ति के बाद पाकिस्तान की सूडान को हथियार आपूर्ति डील स्थगित
  • भारत–अमेरिका आर्थिक रिश्तों में नया अध्याय, व्यापार वार्ता वाशिंगटन में शुरू
  • भारत की कूटनीतिक सक्रियता तेज, सऊदी अरब से डोभाल की उच्चस्तरीय वार्ता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In