• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 211 फीसदी की उछाल

मोदी सरकार ने बनाई विदेशी ई-कार भारत लाने से जुड़ी पॉलिसी

March 16, 2024
आचार्य भिक्षु आत्मधर्म के यथार्थ व्याख्याकार थे : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी

आचार्य भिक्षु आत्मधर्म के यथार्थ व्याख्याकार थे : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी

July 5, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

शक्ति केंद्र मजबूत होंगे तो बंगाल जैसी जीत भी संभव : योगी आदित्यनाथ

July 5, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

पश्चिम बंगाल: बारुईपुर में नाबालिग से दरिंदगी और हत्या, भड़की हिंसा, पुलिस चौकी फूंकी

July 5, 2026
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद

July 5, 2026
पांच इन्द्रियों व मन को नियंत्रित रखने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

पांच इन्द्रियों व मन को नियंत्रित रखने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 5, 2026
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

मोदी सरकार ने बनाई विदेशी ई-कार भारत लाने से जुड़ी पॉलिसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में 211 फीसदी की उछाल

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:एलन मस्क की टेस्ला की भारतीय एंट्री के ऊपर सालों से मंडराने वाले काले बादल अब जल्दी ही छंटने वाले हैं। पिछले कई सालों से अलग-अलग चुनौतियों का सामना करने वाली टेस्ला के लिए अब सरकार ने खुद एंट्री का रास्ता खोल दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने देश के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और देश को इस दिशा में बड़ा हब बनाने के लिए नया और बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल की मैन्युफैक्चरिंग के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति (New EV Policy) को मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम के बा टेस्ला के साथ दूसरा कई विदेशी कंपनियों के लिए भारत में एंट्री की राह आसान हो जाएगी।

इस नई पॉलिसी की बात करें तो किसी भी विदेशी कंपनी को भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए न्यूनतम 4,150 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। कंपनियां इसके ऊपर कितना भी रुपया निवेश कर सकती हैं। यानी अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इन कंपनियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में कम से कम 25% कम्पोनेंट्स स्थानीय तौर पर तैयार किए हुए इस्तेमाल करने होंगे। बता दें कि भारत सरकार 40,000 डॉलर से अधिक लागत, बीमा और माल ढुलाई मूल्य वाली कारों पर 100% और उससे सस्ते वाहनों पर 70% इम्पोर्ट ड्यूटी लेती है।

नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की बड़ी बातें

1. कंपनियों को कम से कम 4,150 करोड़ रुपए का निवेश करना होगा। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इससे भारत को ई-हब बनने में मदद मिलेगी।

2. पॉलिसी कंपनियों को EV का व्यावसायिक प्रोडक्शन शुरू करने के लिए भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए 3 साल की अनुमति देती है।

3. इस पॉलिसी से देश में तैयार होने वाले ईवी और दूसरे कम्पोनेंट से जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। कंपनियों को लोकल कम्पोनेंट को 5 साल में बढ़ाकर 50% तक करने होंगे।

4. सरकार ने कंपनियों को 35,000 डॉलर से अधिक कीमत वाली कारों पर 15% की कम सीमा शुल्क पर सालाना 8,000 ईवी तक आयात करने की अनुमति दी है।

5. इम्पोर्ट EV पर शुल्क छूट सीधे कंपनी के निवेश या PLI योजना के तहत समकक्ष प्रोत्साहन (6,484 करोड़ रुपए तक सीमित) मैन्युफैक्चरिंग कंपनी द्वारा किए गए निवेश तक सीमित है।

6. ये पॉलिसी 5 सालों में 40,000 ईवी की सीमा की रूपरेखा तैयार करती है, बशर्ते निवेश 800 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाए।

भारत में टेस्ला के 3 मॉडल की होगी एंट्री
टेस्ला भारतीय बाजार में शुरुआत में 3 कारों को एक्सपोर्ट करके एंट्री करना चाहती हैं। इसमें मॉडल 3, मॉडल Y और एक नई हैचबैक शामिल हैं। अमेरिकी बाजार में मॉडल 3 की कीमत $39,000 (करीब 32.37 लाख रुपए), मॉडल Y की कीमत $44,000 (करीब 36.52 लाख रुपए) और हैचबैक की कीमत $25,000 (करीब 20.75 लाख रुपए) है। रियायती आयात शुल्क दिए जाने पर भारत में मॉडल 3 की कीमत 38 लाख रुपए और मॉडल Y की कीमत 43 लाख रुपए होने की संभावना है।

Previous Post

गूगल के खिलाफ CCI का बड़ा एक्शन, इस मामले में जांच के दिए आदेश

Next Post

सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री, कम उम्र में निधन; पर्दे पर दिखेगी मधुबाला की कहानी

Next Post
सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री, कम उम्र में निधन; पर्दे पर दिखेगी मधुबाला की कहानी

सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री, कम उम्र में निधन; पर्दे पर दिखेगी मधुबाला की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आचार्य भिक्षु आत्मधर्म के यथार्थ व्याख्याकार थे : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी
  • शक्ति केंद्र मजबूत होंगे तो बंगाल जैसी जीत भी संभव : योगी आदित्यनाथ
  • पश्चिम बंगाल: बारुईपुर में नाबालिग से दरिंदगी और हत्या, भड़की हिंसा, पुलिस चौकी फूंकी
  • पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश, प्रदर्शनकारियों ने भारत से मांगी मदद
  • पांच इन्द्रियों व मन को नियंत्रित रखने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In