• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान, लोकसभा चुनाव से पहले बदल जाएगा पार्टी का चेहरा

सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान, लोकसभा चुनाव से पहले बदल जाएगा पार्टी का चेहरा

January 16, 2023
यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल

June 2, 2026
अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात

June 2, 2026
खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा

June 2, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

June 2, 2026
बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

June 2, 2026
भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

भारत के खिलाफ कभी नहीं होने देंगे हमारे धरती का इस्तेमाल, इस देश ने कर दिया वादा

June 2, 2026
RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

RSS से करीबी, सुप्रिया के समधी; कौन हैं अरुण लखानी, जिन पर BJP ने खेला बड़ा दांव

June 2, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

June 2, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से किया गया सेक्स वर्क अवैध नहीं, अदालत ने किया स्पष्ट

June 2, 2026
एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

एआई के भविष्य पर बड़ा दांव, फ्रांस में 87 अरब डॉलर तक निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

June 2, 2026
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में ला रही तीन नई और उन्नत कारें

मारुति ने रचा इतिहास, मई में रिकॉर्ड 2.42 लाख वाहनों की बिक्री

June 2, 2026
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान, लोकसभा चुनाव से पहले बदल जाएगा पार्टी का चेहरा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 16, 2023
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान, लोकसभा चुनाव से पहले बदल जाएगा पार्टी का चेहरा

सत्ता पाने के लिए बसपा ने बनाया नया प्लान लोकसभा चुनावों से पहले बदलेगा पार्टी का पूरा हुलिया! कभी उत्तर प्रदेश में एकछत्र राज करने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस वक्त महज एक विधायक के साथ विधानसभा में अपनी पार्टी की नुमाइंदगी कर रही है। कभी लोकसभा सीटों के नाम पर जीरो पर पहुंचने वाली बहुजन समाज पार्टी  इस वक्त अपने दस सांसदों के साथ लोकसभा में प्रतिनिधित्व तो कर रही है

, लेकिन आने वाले चुनावों में बहुजन समाज पार्टी अपने नीचे गए इस ग्राफ को ऊपर लाने की तैयारी में जुट गई है। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती और और पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं ने पार्टी में पूरी तरीके से मेकओवर की कई बड़ी योजनाएं बना डाली हैं। पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी का पूरा हुलिया बदला हुआ नजर आएगा।

जल्द होंगे पार्टी में बड़े फेरबदल

दरअसल बहुजन समाज पार्टी अपने खोए हुए जनाधार को पाने के लिए एक बार फिर से नई योजनाओं को बना रही है। नई योजनाओं में तमाम तरह के फेरबदल और पार्टी में निष्क्रिय हो चुके नेताओं को भी बदलने का बड़ा फरमान जारी हो चुका है। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता बताते हैं

कि पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब के मिशन को नीचे तक पहुंचाने में बहुत से नेता नाकाम हो चुके हैं। वह कहते हैं कि इस बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती को भी पूरी जानकारी है कि कौन नेता किस तरह से पार्टी में काम कर रहा है। उनके मुताबिक अगले कुछ दिनों में पार्टी के भीतर न सिर्फ बड़े फेरबदल होंगे, बल्कि बूथ स्तर तक पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

इसके अलावा पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के भतीजे आकाश आनंद की ओर से पार्टी में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका देने की बात की है। पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता कहते हैं कि ऐसा करके पार्टी न सिर्फ बड़े बदलाव करेगी, बल्कि उसके परिणाम भी आने वाले लोकसभा चुनावों में दिखेंगे। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता का कहना है

कि आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती से पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी और उनको जिम्मेदारी देने की सिफारिश की है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले लोकसभा के चुनाव मे बहुजन समाज पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देकर चुनावी मैदान में उतारेगी।

बहुजन समाज पार्टी में लंबे समय से अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी का ग्राफ 2012 से लगातार गिर रहा है। उनका कहना है पार्टी ने इस दौरान रणनीतिक तौर पर कई फेरबदल और कई प्रयोग भी किए। लेकिन ज्यादातर प्रयोग असफल ही साबित हुए।

वह कहते हैं कि ये प्रयोग गठबंधन के तौर पर भी थे और जातिगत समीकरणों के आधार पर भी इसे किया गया था। फिलहाल बहुजन समाज पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इस बार व्यापक फेरबदल करते हुए युवाओं को तरजीह देने की योजना तो बना ही ली है।

गठबधंन कभी माकूल नहीं रहा बसपा को

मायावती ने लोकसभा चुनावों को लेकर स्पष्ट किया है वे किसी भी दल से समझौता भी नहीं करेंगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायावती की इस घोषणा के पीछे कई वाजिब कारण भी हैं। उत्तर प्रदेश के सियासी जानकार जटाशंकर सिंह कहते हैं कि दरअसल मायावती ने जब-जब गठबंधन किया, तब-तब मायावती को फायदा कम हुआ, बल्कि जिसके साथ गठबंधन हुआ उसे ज्यादा फायदा हुआ।

सिंह कहते हैं कि यही वजह है कि मायावती ने इस बार बहुत सोच समझकर आने वाले चुनावों में गठबंधन से इनकार कर दिया है। वह कहते हैं कि मायावती के पहले गठबंधन से लेकर लोकसभा में हुए समाजवादी पार्टी के गठबंधन का इतिहास उठाकर देख लें, तो पता चल जाएगा कि इसमें मायावती को ही हमेशा नुकसान हुआ है।

यह बात अलग है कि 2019 समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में बसपा शून्य से दस सांसदों की संख्या तक जरूर पहुंची थी। लेकिन पार्टी का मानना है कि समाजवादी पार्टी का वोट बहुजन समाज पार्टी के साथ ट्रांसफर नहीं हुआ था।

दलित चिंतक और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े ब्रजकिशोर बताते हैं कि मायावती का वोटर सिर्फ मायावती में ही भरोसा करता है। बहुजन समाज पार्टी जब अपने राजनीतिक करियर के चरम पर थी, तो वह अकेले ही मैदान में संघर्ष भी कर रही थीं और अकेले ही उत्तर प्रदेश में राज भी कर रही थीं।

ब्रजकिशोर कहते हैं कि गठबंधन के साथ ही पार्टी का अपना जनाधार भी कम होने लगा और बसपा के वोटरों का भरोसा भी पार्टी से उठने उसने लगा। उनका मानना है कि बगैर गठबंधन के चुनाव लड़ने की बात मायावती अगर अपने वोटरों में मजबूती से समझा पाती हैं, तो आने वाले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के लिए यह बहुत कुछ नया और सकारात्मक मिलने जैसा भी हो सकता है।

Tags: 2023 लोकसभा चुनाव2024 elections2024 lok sabha elections2024 lok sabha elections 2024 लोकसभा चुनाव2024 चुनाव 2024 elections2024 लोकसभा चुनाव ओपिनियन पोलelectionelection results 2019india lok sabha election 2019lok sabhalok sabha electionlok sabha election 2019 resultlok sabha election 2019 resultslok sabha election 2024lok sabha election resultslok sabha election results 2019lok sabha election seatlok sabha elections 2019lok sabha elections 2024rajya sabha electionकब होंगे लोकसभा चुनावचुनाव नतीजेमध्य प्रदेश लोक सभा इलेक्शन चुनावमध्य प्रदेश लोक सभा चुनावमध्य प्रदेश लोक सभा चुनाव किस दिनमध्य प्रदेश लोक सभा चुनाव की तारिखमैनपुरी लोकसभा उपचुनावलोक सभा चुनावलोकसभा चुनालोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव 2023लोकसभा चुनाव lok sabha electionsलोकसभा चुनाव परिणामलोकसभा चुनाव लड़ेगे आशुतोष
Previous Post

भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होगी सीरीज

Next Post

दिल्ली में पीएम मोदी का रोड शो खत्म

Next Post
दिल्ली में पीएम मोदी का रोड शो खत्म

दिल्ली में पीएम मोदी का रोड शो खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यह शख्स बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर, अरबपतियों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल
  • अन्नामलाई पहुंचे दिल्ली, नितिन नवीन और अमित शाह से आज मुलाकात
  • खुलने जा रहा है होर्मुज? डोनाल्ड ट्रंप ने समय भी बताया; फाइनल डील पर क्या कहा
  • ‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
  • बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In