• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अयोध्‍या में 108 एकड़ में होगा राम जन्मभूमि परिसर का व‍िस्‍तार

राम मंदिर के उद्घाटन का दिन हुआ फाइनल, PM मोदी को भेजी गईं ये डेट

August 2, 2023
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
जेएमएम का महागठबंधन से किनारा, बिहार में अकेले मैदान में

हेमंत सोरेन की राष्ट्रपति से अपील: जनगणना 2027 में शामिल हो ‘सरना धर्म कोड’

May 4, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

राम मंदिर के उद्घाटन का दिन हुआ फाइनल, PM मोदी को भेजी गईं ये डेट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 2, 2023
in आराधना-साधना, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
अयोध्‍या में 108 एकड़ में होगा राम जन्मभूमि परिसर का व‍िस्‍तार

हरिद्वार:अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की डेट फाइनल हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी ने कहा कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में राम मंदिर का उद्घाटन अवश्य हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 21 से 23 जनवरी के बीच राम मंदिर उद्घाटन की तिथि का चयन होगा। मुहूर्त की तिथियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी गई हैं।

स्वामी गोविंद गिरी ने मंगलवार को कनखल में शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात के दौरान बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का चयन प्रधानमंत्री करेंगे, ताकि उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। साथ ही सभी संप्रदाय के साधु-संत और महात्माओं से उद्घाटन में उपस्थित रहने की प्रार्थना की जाएगी। मंदिर का निर्माण कार्य अच्छी गति से चल रहा है।

मंगलवार शाम को न्यास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कनखल मठ पहुंचकर शंकराचार्य से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच धर्म और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। न्यास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि उद्घाटन के दिन के लिए निश्चित हुआ है कि मुख्य कार्यक्रम में केवल साधु संत महात्मा ही उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम संक्षिप्त होगा। मंदिर में प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्र और विश्व के लिए औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साधु संतों के दर्शन होने के बाद सभी लोगों के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा। न्यास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि देश के सभी राज्यों से विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए चलाने की योजना है।

देश में अयोध्या का माहौल बने : न्यास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के समय देश में अयोध्या का माहौल बने। इसके लिए प्रतिष्ठा से सात दिन पहले पूरे देश से आह्वान किया जाएगा कि लोग विभिन्न प्रकार से अभिनव प्रस्तुतीकरण करें। रामलीला, राम कथा के साथ अनेक प्रकार के उत्सव का आयोजन किया जाए। राम मंदिर उद्घाटन से सात दिन पहले और उद्घाटन के सात दिन बाद तक देश में राम मंदिर उद्घाटन जैसा ही माहौल बना रहेगा।

मौर्य का बयान पागलपन है शंकराचार्य : जगद् गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान पागलपन है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त सत्ता लोलुपत राजनेता हैं। उनसे इस प्रकार के अनर्गल प्रलाप की अपेक्षा की जा सकती है । शंकराचार्य ने कहा कि जहां तक सनातन धर्म का सवाल है, बौद्ध धर्म भी सनातन का एक अंग है अखाड़ों में मणियां होती है। उनमें एक मणि बौद्ध भी है। मौर्य का बयान राजनीति से प्रेरित मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए दिया गया वक्तव्य है। ऐसे हास्यास्पद लोग सनातन धर्म पर प्रहार करते रहे हैं। लेकिन ऐसे लोगों का समाज में कोई संज्ञान नहीं है। न ही उनकी बात का कोई प्रभाव है। ऐसे बयान से मंदिरों की सत्ता पर, मंदिरों के ऐश्वर्य पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। शंकराचार्य ने अखिलेश यादव को सलाह दी कि मौर्य को धर्म का ज्ञान करवाएं।

Previous Post

टीम इंडिया ने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया मजबूत

Next Post

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी और बेटे की गला काटकर हत्या

Next Post
मौसी के साथ दो साल चला रोमांस, फिर युवक ने अचानक मार कर जला दिया

कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी और बेटे की गला काटकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त
  • प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?
  • ताज़ा रुझान: बंगाल में भाजपा की छलांग, तमिलनाडु में टीवीके की बड़ी बढ़त, असम में एनडीए आगे
  • अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In