ओटीटी रिलीज के लिए 90 करोड़ रुपये
फिल्म ओएमजी 2 को लेकर दर्शकों मे काफी क्रेज देखने को मिल रहा है, और फैन्स फिल्म के लिए एक्साइटिड हैं। हालांकि कुछ वक्त पहले koimoi ने अपनी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि जियो सिनेमा में ओम माय गॉड 2 की डायरेक्ट ओटीटी रिलीज के लिए 90 करोड़ की रकम ऑफर की थी। हालांकि अक्षय इस फिल्म को थिएटर्स में ही रिलीज करना चाहते थे और ऐसे में बात नहीं बन पाई।
गदर 2 से है टक्कर
गौरतलब है कि ओएमजी 2, 11 अगस्त को रिलीज हो रही है और फिल्म की टक्कर सनी देओल की मोस्ट अवेटिड फिल्म गदर 2 से है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी दोनों ही फिल्मों को लेकर ट्रेंड्स हो रहे हैं। अक्षय के फैन्स जहां ओएमजी 2 को सपोर्ट कर रहे तो सनी देओल के फैन्स ‘गदर’ मचा रहे हैं। अब ये तो 11 अगस्त को ही पता लगेगा कि कौनसी फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद आई।












मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

