पालघर:TPF पालघर द्वारा साइबर अपराध – अपनी सुरक्षा, अपने हाथ सेमिनार शासनश्री साध्वी श्री जिनरेखा जी ठाणा 4 के सान्निध्य में रविवार 17 मार्च 2024 तेरापंथ भवन में आयोजीत किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में एडवोकेट पंकजजी बाफना उपस्थित रहे।
साध्वी श्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से सेमिनार का प्रारंभ हुआ।
शासनश्री साध्वी श्री जिनरेखाजी ने ज्ञान के विभिन्न रूपों और व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में इसकी अपरिहार्य भूमिका के बारे बताते हुए तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) द्वारा चलाये जा रहे सेवा कार्य पर भी प्रकाश डालते हुए TPF के लिए सुंदर गीतिका संगान किया।
मंगलाचरण एडवोकेट हेतल बाफना ने किया।
स्वागत भाषण तेयुप मंत्री जयेश राठौड़ ने किया।
मुख्य वक्ता का परिचय विक्रम बाफना ने दिया।
मुख्य वक्ता श्री पंकजजी बाफना ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों पर जानकारी देते हुए उससे कैसे बच सके और उसके उपायों के बारे में बताया। वास्तविक जीवन के उदाहरणों से प्रेरणा लेते हुए, उन्होंने साइबर खतरों से निपटने में जागरूकता और सक्रिय उपायों के महत्व को रेखांकित किया।
पालघर जिल्हा TPF अध्यक्ष अंकितजी डांगी ने मिशन 1313 – आचार्य महाप्रज्ञ शिक्षा सहयोग योजना के बारे में जानकारी दी।
सेमीनार में TPF के पदाधिकारियों के साथ श्रावक समाज के साथ बुद्धिजीवीयों की उपस्थिति रही।
मुख्या वक्ता का सम्मान सभा अध्यक्ष देविलाल जी सिंघवी, मंत्री पारस जी सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष प्रदिप जी सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्ष्या संगीता जी चपलोत ने किया।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन गजसुख जी बोराणा और आभार ज्ञापन अमर जी बाफना द्वारा किया गया। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी दिनेश राठोड।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत





