• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग तो भारत ने रखा दुखती रग पर हाथ

तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग तो भारत ने रखा दुखती रग पर हाथ

September 22, 2022
लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त

June 21, 2026
भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर

June 21, 2026
धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण

June 21, 2026
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

June 21, 2026
23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप

June 21, 2026
राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका; नृपेंद्र मिश्रा के बयानों से मुश्किल में ट्रस्ट

June 21, 2026
कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

कोलकाता में भव्य आयोजन, हजारों लोगों के बीच पीएम मोदी ने किया योग

June 21, 2026
फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

फिजिक्स के सवालों ने उलझाया, कैसा रहा दोबारा हुआ नीट यूजी का पेपर

June 21, 2026
योगी

विवादित संपत्तियों की बिक्री पर लगेगी रोक, यूपी सरकार ला रही यूनिक प्रॉपर्टी आईडी व्यवस्था

June 21, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

आलू के कारोबार में 22 लाख रुपये का नुकसान, युवा व्यापारी ने की आत्महत्या

June 21, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल नहीं वसूला जाएगा, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

June 21, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

मुस्लिम स्थलों पर बयान से बढ़ा विवाद, भारत ने जरदारी को लगाई फटकार

June 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग तो भारत ने रखा दुखती रग पर हाथ

विदेश मंत्री एस. जयशंकर का करारा जवाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 22, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
तुर्की ने फिर अलापा कश्मीर राग तो भारत ने रखा दुखती रग पर हाथ

संयुक्त राष्ट्र : तुर्की के राष्ट्रपति रिचेप तैयप अर्दोआन ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का राग छेड़ा है। भारत की ओर से पहले कड़ी आपत्ति जताने के बाद भी अर्दोआन ने यह रुख अपनाया है। इस पर भारत ने भी तुर्की को घेरते हुए साइप्रस का मुद्दा उठाया है। अर्दोआन के बयान के कुछ घंटों के अंदर ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुर्की के अपने समकक्ष मेवलुत कावुसोगलु से मुलाकात की और साइप्रस का मुद्दा उठाया। इस मीटिंग की जानकारी देते हुए जयशंकर ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, ‘तुर्की के विदेश मंत्री से मुलाकात की और उनसे कई मुद्दों पर बात हुई। इनमें यूक्रेन का संकट. खाद्य सुरक्षा, जी-20 देश और साइप्रस शामिल हैं।’

दरअसल साइप्रस का मुद्दा तुर्की के लिए हमेशा से दुखती रग रहा है और भारत ने कश्मीर पर बोलने के बदले में उसकी इसी नस को दबाया है। भारत की इस कूटनीति को तुर्की के कश्मीर राग का करारा जवाब माना जा रहा है। साइप्रस का संकट 1974 में शुरू हुआ था, जब तुर्की ने हमला करके उसके उत्तरी हिस्से पर कब्जा जमा लिया था। सैन्य तख्तापलट के चलते साइप्रस में हालात बिगड़ गए थे और उसका फायदा उठाते हुए तुर्की ने यह कब्जा किया था। तब से ही भारत इस बात का पक्षधर रहा है कि इस मामले का हल संयुक्त राष्ट्र के अनुसार निकाला जाए।

साइप्रस का मुद्दा उठा भारत ने रखा दुखती रग पर हाथ

साइप्रस के साथ भारत के हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं और कश्मीर मुद्दों पर वह बीते 5 दशकों से भारत के स्टैंड का समर्थन करता रहा है। जयशंकर और तुर्की के विदेश मंत्री की मुलाकात से कुछ घंटों पहले अर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान को आजाद और संप्रभु मुल्क बने 75 साल गुजर गए हैं, लेकिन अब तक दोनों देशों में शांतिपूर्ण संबंध नहीं हैं। यह दुर्भाग्य की बात है। हम उम्मीद करते हैं कि कश्मीर के मुद्दे का समाधान होगा और वहां स्थायी शांति आ सकेगी। बता दें कि बीते कुछ सालों में कई बार तुर्की के राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं।

2020 और 2021 में भी तुर्की ने की थी हिमाकत

इससे पहले 2021 में अर्दोआन ने कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि इस मसले का हल दोनों पक्ष शांति से करेंगे। वहीं 2020 में भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। दोनों बार भारत की ओर से करारा जवाब दिया गया था। गौरतलब है कि हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने एससीओ समिट के इतर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। तुर्की इन दिनों गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में उनकी इस मुलाकात को कारोबारी संबंधों को बेहतर करने की कोशिश के तौर पर देखा गया था।

Previous Post

कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? शशि थरूर ने शुरू की तैयारी, गहलोत-दिग्विजय के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस जारी

Next Post

रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, 20 साल के हाई पर डॉलर

Next Post
रुपया हुआ धड़ाम, डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले लेवल पर

रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा, 20 साल के हाई पर डॉलर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान युद्ध खत्म करो, तभी होगी बात; ईरान ने अमेरिका के सामने रखी बड़ी शर्त
  • भारत ने जीती ट्राई सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा; सूर्यवंशी ने काटा गदर
  • धर्म के विधान से संचालित हो राजनीति : युगप्रधान अनुशास्ता महाश्रमण
  • बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की थी साजिश, कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
  • 23 जून को लद्दाख बंद का ऐलान, केंद्र पर लगाया धोखे का आरोप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In