• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘तीर-कमान’ के बाद उद्धव गंवाएंगे ‘मशाल’? उठे सवाल, SC पहुंचेगा मामला

उद्धव सेना के नेता के करीबी को ED का समन, आज जारी करने वाले हैं लिस्ट

March 26, 2024
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का तीखा हमला: अशोक चौधरी को बताया ‘ड्रामा आर्टिस्ट’

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

उद्धव सेना के नेता के करीबी को ED का समन, आज जारी करने वाले हैं लिस्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2024
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘तीर-कमान’ के बाद उद्धव गंवाएंगे ‘मशाल’? उठे सवाल, SC पहुंचेगा मामला

File Photo

नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता अनिल देसाई के करीबी को ईडी ने समन जारी किया है। देसाई के करीबी सहायक दिनेश बोभटे को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में समन जारी किया गया है। उनके खिलाफ बीते साल दिसंबर में ही सीबीआई ने केस दर्ज किया था। आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया था। बोभटे को ईडी अधिकारियों ने इस सप्ताह पेश होने और जांच में शामिल होने को कहा है। एजेंसी के एक सूत्र ने सोमवार शाम को इसकी पुष्टि की। सीबीआई ने बोभटे के अलावा उनकी पत्नी के नाम पर भी केस फाइल किया है।

सीबीआई का कहना है कि कपल ने 2.58 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई, जो उनके द्वारा बताए गए आय के स्रोतों की तुलना में 36 फीसदी ज्यादा है। बोभटे पहले न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर असिस्टेंट के पद पर थे। सीबीआई केस के अनुसार बोभटे ने 2014 से 2023 के दौरान इंश्योरेंस कंपनी में काम किया। इस दौरान उन्होंने जो एसेट तैयार की, वह उनकी ओर से घोषित आय से कहीं ज्यादा है। बोभटे की एसेट्स फिक्स्ड डिपॉजिट, म्युचूअल फंड्स एवं चल और अचल संपत्ति के तौर पर है। एजेंसी का कहना है कि इस मामले में जब दिनेश बोभटे को आमने-सामने बिठाया गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

आज ही उद्धव ठाकरे लोकसभा चुनाव के लिए करीब 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने वाले हैं। उससे पहले वरिष्ठ नेता अनिल देसाई के सहयोगी को समन जारी होने से चिंता बढ़ गई है। सीबीआई की जांच में यह भी पता चला था कि बोभटे के बैंक खाते में भी अनियमितता है। सीबीआई के अनुसार, ‘अब तक मिले सबूतों से प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि दिनेश बोभटे ने कर्मचारी के तौर पर अपने पद का बेजा इस्तेमाल किया और उससे दौलत बनाई। उनकी दौलत दिखाए गए कमाई के स्रोतों के मुकाबले कहीं अधिक है।’

जानकारी के मुताबिक कई फिक्स्ड डिपॉडिट, म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट और फंड्स बोभटे को मिले थे। उन्हें यह रकम दोस्तों और बेटों से वित्तीय मदद के नाम पर मिली थी। इसके बाद इन्हें निकाल लिया गया। इसके अलावा भी कई तरह की रकम उनके खाते में जमा हुईं, जिनके बारे में दंपति बता नहीं पा रहे। सीबीआई की जांच के बीच ही इस मामले में ईडी ने भी फरवरी 2024 में केस दर्ज किया था। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से ईडी जांच कर रही है।

Previous Post

रूस भी पश्चिम का दुश्मन, फिर क्यों IS ने किया अटैक; 1400 साल का इतिहास

Next Post

पंजाब में अकाली दल से नहीं बनी बात, बीजेपी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Next Post
पंजाब में अकाली दल से नहीं बनी बात, बीजेपी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

पंजाब में अकाली दल से नहीं बनी बात, बीजेपी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
  • खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In