• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उपराष्ट्रपति चुनाव आज: एनडीए के राधाकृष्णन बनाम इंडिया गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी

उपराष्ट्रपति चुनाव आज: एनडीए के राधाकृष्णन बनाम इंडिया गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी

September 9, 2025
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत

July 13, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

July 13, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता

July 13, 2026
एलपीजी की जगह पीएनजी अपनाने पर केंद्र का बड़ा फैसला

होर्मुज संकट से भारत की चिंता बढ़ी, एलपीजी कीमतों पर पड़ सकता है असर

July 13, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

टी20 की हार भूल वनडे में वापसी की तैयारी, श्रेयस-ईशान समेत 8 खिलाड़ियों पर नजर

July 13, 2026
भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

भारतीय महिला टीम का ऐतिहासिक मौका, लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत की ओर कदम

July 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई सड़कें बंद; प्रशासन सतर्क

July 13, 2026
बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

बहू की शिकायत के बाद विनायक राउत समेत परिवार जांच के घेरे में

July 13, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

12वीं की छात्रा से कथित यौन उत्पीड़न का आरोप, निजी ट्यूटर गिरफ्तार

July 13, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

होर्मुज में भारतीय चालक दल वाले जहाज पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर किए हमले

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

उपराष्ट्रपति चुनाव आज: एनडीए के राधाकृष्णन बनाम इंडिया गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
उपराष्ट्रपति चुनाव आज: एनडीए के राधाकृष्णन बनाम इंडिया गठबंधन के सुदर्शन रेड्डी
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:नए उपराष्ट्रपति के लिए आज (मंगलवार, 9 सितंबर) चुनाव होना है। इस पद पर सत्ताधारी NDA गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी INDIA गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के मौजूदा 781 सदस्य वोट करेंगे। संख्या बल और राजनीतिक गणित को देखते हुए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का उप राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय है।

मतदान नए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतों की गिनती शाम 6 बजे से होगी। परिणाम रात तक घोषित किये जाने की उम्मीद है। उपराष्ट्रपति पद के लिए इस चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार निर्वाक मंडल (मतदाता सूची) में लोकसभा के 542 वर्तमान सदस्य और राज्य सभा के 239 सदस्य वोट कर सकेंगे। इस तरह निर्वाचन मंडल में कुल 781 सदस्य हैं ।

इस बीच, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति BRS) ने उपराष्ट्रपति के चुनाव से दूर रहने का फैसला किया है। उनके इस फैसले से राधाकृष्णन की जीत की संभावनाओं को और बढ़ावा मिल सकता है। बीजेडी और बीआरएस, न तो एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। दोनों दलों ने सोमवार को घोषणा की कि उनके सांसद इस हाई-प्रोफाइल चुनाव में मतदान से दूर रहेंगे।

वहीं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करने का ऐलान किया है, जबकि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP ने NDA उम्मीदवार को समर्थन दिया है। पंजाब की शिरोमणि अकाली दल ने भी चुनाव से बाहर रहने का फैसला किया है। उसके कुल तीन सांसद हैं।

BJD के वर्तमान में सात राज्यसभा सदस्य हैं, और लोकसभा में कोई भी नहीं है। 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में तब ओडिशा की सत्ता में रही BJD ने एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन किया था, जिन्होंने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को आसानी से हरा दिया था। 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बीजद को ओडिशा की सत्ता से बेदखल कर दिया था। BRS के कुल 4 राज्यसभा सांसद हैं।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में वर्तमान में 781 सांसद हैं। इनमें राज्यसभा के 239 सदस्य और लोकसभा के 542 सदस्य शामिल हैं। संख्या स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में झुकी हुई नजर आती है, क्योंकि एनडीए खेमे में 425 सांसद हैं, जबकि विपक्षी खेमे में 324 सांसद हैं। भाजपा के दोनों सदनों में 342 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के 126 सदस्य हैं। वाईएसआरसीपी का समर्थन एनडीए की ताकत बढ़ाएगा, जबकि बीआरएस (4 राज्यसभा सांसद), बीजद (7 राज्यसभा सांसद) और शिरोमणि अकाली दल (1 लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसद) के मतदान से दूर रहने के कारण, निर्वाचक मंडल के मतों की संख्या घटकर 767 रह जाएगी, जिसमें बहुमत का आंकड़ा 384 होगा।

Previous Post

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मिला आधिकारिक सरकारी आवास

Next Post

नोएडा में महिला से जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह, तीन गिरफ्तार

Next Post
कोर्ट में दुष्कर्म पीड़िता की याचिका: न्याय नहीं मिला तो इच्छामृत्यु की मांग

नोएडा में महिला से जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह, तीन गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर
  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव
  • कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर को अग्रिम जमानत
  • सुप्रीम कोर्ट ने गोहत्या पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
  • कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का खतरा, पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In