नई दिल्ली:रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दिल्ली से अमेरिका को जमकर सुनाया। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में उपजे हालात के लिए पश्चिमी देशों को जमकर सुनाया। साथ ही यह भी कहा कि इराक, अफगानिस्तान और यूगोस्लाविया में क्या हुआ इस पर बात करने वाला कोई नहीं है। रूसी विदेश मंत्री ने यह बातें रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के दौरान कहीं। लावरोव ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि लोग रूस से ही समझौते की बातें क्यों कर रहे हैं? कोई यूक्रेन से इस बारे में सवाल क्यों नहीं करता है।
सिर्फ इतना ही नहीं, रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि आखिर यह जेलेंस्की ही थे, जिन्होंने इस समझौते पर दस्तखत किए थे कि पुतिन के राष्ट्रपति रहते रूस से किसी तरह का समझौता करना गुनाह होगा। सर्गेई लावरोव ने कहा पश्चिम कहता है कि रूस को रणनीतिक शिकस्त का सामना करना चाहिए। इसे पश्चिमी देशों के अस्तित्व से जोड़ा जाता है। ग्लोबल डॉमिनेशन के संदर्भ में देखा जाता है। गुरुवार को हुई जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक की तरफ इशारा करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने कहा पश्चिमी देशों के नेताओं ने यूक्रेन का मुद्दा उठाया था। साथ ही उन्होंने हैरानी जताई कि क्या इस समूह की पिछली घोषणाओं में कभी इराक, लीबिया, अफगानिस्तान या यूगोस्लाविया के हालात पर भी चर्चा हुई थी।
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यह शर्म की बात है। अगर वह कहते हैं इसे अपने अस्तित्व के लिए अहम बताते हैं तो हमारे लिए भी यह अस्तित्व का सवाल है। सर्गेई ने कहा कि मॉस्को दशकों से पश्चिम को नाटो के विस्तार को लेकर चेतावनी देता रहा है। हम बार-बार मना करते रहे हैं कि यूक्रेन में हथियार भेजकर उसे रूस के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार न किया जाए। लावरोव ने कहा कि रूस, यूक्रेन में क्या कर रहा है, इस बात से यूरोपीय देश परेशान नहीं हैं। बल्कि वह इस कार्रवाई पर पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वह तब परेशान नहीं हुए जब सर्बिया के ऊपर बम गिराए गए। उस वक्त सीनेटर रहे जो बाइडेन ने इसके बारे में कई बातें कही थीं। इराक को तबाह करने के कुछ साल बाद टोनी ब्लेयर ने माना था वह एक गलती थी। सर्गेई ने कहा कि क्या आपको लगता है कि अमेरिका को खतरा घोषित करने का अधिकार है, जैसा कि उन्होंने अन्य देशों के साथ किया, लेकिन कोई इस पर भी सवाल नहीं उठाता।











मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

