• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ब्रिक्स में जयशंकर की अपील

व्यापार को मुश्किल बनाने से फायदा नहीं; ब्रिक्स में जयशंकर की अपील

September 9, 2025
प्रशांत किशोर

चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार

July 13, 2026
“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

July 13, 2026
प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 13, 2026
लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास

July 13, 2026
महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता

July 13, 2026
ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

ईरान के समर्थन में रूस का बड़ा संकेत, तेहरान में उतरा ‘डूम्सडे प्लेन’

July 13, 2026
फडणवीस

महाराष्ट्र की गेमचेंजर योजना में बड़ा बदलाव, ई-केवाईसी के बाद 92 लाख महिलाएं बाहर

July 13, 2026
दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

दतिया में भावुक पल: नरोत्तम मिश्रा मंच पर रो पड़े, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संभाला

July 13, 2026
भारत-रूस ऊर्जा व्यापार में बढ़ोतरी, कच्चे तेल के आयात में तेज़ी

सस्ता रूसी तेल और भारत की ऊर्जा कूटनीति

July 13, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

ओटीटी पर भारतीय सिनेमा का जलवा, पाकिस्तान में खूब देखी जा रही ये फिल्में

July 13, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

छोटे कारोबारियों की जरूरत को ध्यान में रखकर आया हल्का एलपीजी सिलेंडर

July 13, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप समेत 13 वैश्विक नेता, बढ़ा तनाव

July 13, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 13, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

व्यापार को मुश्किल बनाने से फायदा नहीं; ब्रिक्स में जयशंकर की अपील

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 9, 2025
in बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
ब्रिक्स में जयशंकर की अपील
Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

डेस्क:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर ब्रिक्स समूह की सोमवार को इमरजेंसी मीटिंग हुई। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने वैश्विक व्यापार को खुला रखने और इसमें रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की वकालत की। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की तरफ से बुलाई गई इस मीटिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी शामिल हुए। इन वैश्विक नेताओं के सामने अपनी बात करते हुए विदेश मंत्री ने मौजूदा वैश्विक स्थिति को चिंता का विषय बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सहित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में बहुपक्षीय व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया और उम्मीद जतायी है कि ब्रिक्स सामूहिक रूप से इस बहुप्रतीक्षित बदलाव के लिए अपनी बात मजबूती से रखेगा।

पीएम मोदी की जगह पर ब्रिक्स की वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेने वाले जयशंकर ने व्यापार के मोर्चे पर दुनिया में मची उथल-पुथल पर भी ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दुनिया को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। इतना ही नहीं विदेश मंत्री ने दुनिया के अनेक हिस्सों में जारी संघर्षों के भी जल्द समाधान निकालने को भी समय की जरूरत बताया। विदेश मंत्री ने ब्रिक्स के सदस्य देशों से यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का ग्लोबल साउथ पर पड़ने वाले प्रभावों पर विचार करने और बहुपक्षवाद में सुधार का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया को गैर व्यापारिक मामलों को व्यापार के मामलों से अलग रखना चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा कि ट्रेड को जटिल बनाने से कोई फायदा नहीं होगा, हमें ट्रेड को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

आपको बता दें अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने भारत और ब्राजील दोनों के ऊपर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है।

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के विनाशकारी प्रभाव, यूक्रेन और पश्चिम एशिया में बड़े संघर्ष, व्यापार और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे चिंता के विषय हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में दुनिया की व्यवस्था इन मुद्दों के सामने विफल होती नजर आ रही है। इन तनाव पूर्ण और विनाशकारी मुद्दों का समाधान न होना चिंता का विषय है।

ट्रंप की प्रशासन की टैरिफ नीतियों का सीधे तौर पर जिक्र किए बिना जयशंकर ने कहा कि आज वैश्विक व्यापार पैटर्न और बाजार पहुंच सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, “दुनिया को अगर टिकाऊ व्यापार प्रणाली को आगे बढ़ाना है तो हमें आपसी सहयोग की तरफ देखने की आवश्यकता है। व्यापार में परेशानी को बढ़ाने या इसे जटिल बनाने से लेन-देन में कोई मदद नहीं मिलने वाली।

Previous Post

हाईकोर्ट का फैसला: आर्थिक हैसियत देख कर ही तय होगी भरण-पोषण राशि

Next Post

फ्रांस में सियासी भूचाल: प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरो की सरकार गिरी, मैक्रों संकट में

Next Post
फ्रांस में सियासी भूचाल: प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरो की सरकार गिरी, मैक्रों संकट में

फ्रांस में सियासी भूचाल: प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरो की सरकार गिरी, मैक्रों संकट में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चुनावी हलफनामा: प्रशांत किशोर करोड़पति, पत्नी की संपत्ति 100 करोड़ के पार
  • “मर्यादा ही संगठन की शक्ति और साधना का आधार” : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’
  • प्रथम कोटि की आवश्यकता है हवा, जल और अन्न : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • लॉर्ड्स पर लहराया तिरंगा, भारतीय बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास
  • महंगाई का झटका! जून में रिटेल इंफ्लेशन बढ़कर 4.38%, आरबीआई की बढ़ी चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In