• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कौन हैं उमा छेत्री? जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होते ही रच डाला इतिहास

कौन हैं उमा छेत्री? जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होते ही रच डाला इतिहास

July 4, 2023
मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंक धमकी, कॉलर गिरफ्तार; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंक धमकी, कॉलर गिरफ्तार; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

May 6, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही ममता बनर्जी घिरीं, विपक्ष का तीखा हमला जारी

May 6, 2026
सत्संगति ही जीवन की सच्ची उन्नति का मार्ग – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

सत्संगति ही जीवन की सच्ची उन्नति का मार्ग – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

May 6, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

पंजाब धमाकों पर बड़ा बयान: भगवंत मान ने बीजेपी को लेकर उठाए सवाल

May 6, 2026
जन्म-मरण व कर्म रूपी अर्णव से पार पाने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

जन्म-मरण व कर्म रूपी अर्णव से पार पाने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 6, 2026
भारत और वियतनाम के बीच सहयोग होगा और अधिक परिणाम-उन्मुख

भारत और वियतनाम के बीच सहयोग होगा और अधिक परिणाम-उन्मुख

May 6, 2026
सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

May 6, 2026
भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

May 6, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’

May 6, 2026
जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

May 6, 2026
अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

May 6, 2026
वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका में पेट्रोल कीमतों में 44.5% की भारी बढ़ोतरी

वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका में पेट्रोल कीमतों में 44.5% की भारी बढ़ोतरी

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

कौन हैं उमा छेत्री? जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होते ही रच डाला इतिहास

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
कौन हैं उमा छेत्री? जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होते ही रच डाला इतिहास

File Photo

गुवाहाटी:असम के गोलाघाट जिले की 20 साल की उमा छेत्री ने भारतीय क्रिकेट में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। वह भारत की सीनियर क्रिकेट टीम में पूर्वोत्तर क्षेत्र के इस राज्य की पहली खिलाड़ी है। उमा इस महीने बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ”असम में क्रिकेट एक शानदार नये अध्याय में प्रवेश कर गया है क्योंकि हम गर्व से भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अपना पहला प्रतिनिधित्व देख रहे हैं। उमा छेत्री को उनकी इस उपलब्धि, हमारे राज्य से नीली जर्सी पहनने वाली पहली खिलाड़ी बनने के लिए बधाई।” उन्होंने कहा, ”हम बांग्लादेश के आगामी दौरे पर उमा और भारतीय टीम का समर्थन करेंगे। हम मैदान पर उनकी शानदार सफलता की कामना करते है।”

राज्य के बोकाखाट के कंदुलिमारी गांव की निवासी उमा के भाई विजय छेत्री ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ से फोन पर कहा, ”हमें यह खबर कल देर रात मिली। हमने आज सुबह उससे बात की है। हम सब खुश है और उस पर काफी गौरवान्वित  है।” उमा पांच भाई-बहन में सबसे छोटी और इकलौती बहन है। उमा ने जब पहली बार प्लास्टिक का बल्ला उठाया था तभी से क्रिकेट से उन्हें लगाव हो गया था। विजय ने कहा, ” जब उसने पहली बार प्लास्टिक का बल्ला पकड़ा था तभी से इस खेल के प्रति उसका रूझान बढ़ गया। जब वह पांचवीं या छठी कक्षा में थी, तब से उसने बोकाखाट स्टेडियम में पेशेवर तरीके से अभ्यास और प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। उनकी मां ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनकी बेटी को वह सारी सुविधाएं मिले जो उनके लिए संभव नहीं हो सका था। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उमा सिर्फ इस लिए पीछे ना छूटे क्योंकि वह लड़की है।

उमा की मां ने कहा, ”एक महिला के रूप में मुझे कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ा था। मैं यह नहीं चाहती थी कि वह सिर्फ लड़की होने के कारण वह अपने सपने को पूरा न कर सके। उमा का संबंध एक साधारण परिवार से है। उनके परिवार के सदस्य खेती और दैनिक वेतन भोगी कामों से जुड़े है। वित्तीय समस्याओं ने भी उमा को अपने सपने को पूरा करने से नहीं रोका। गोलाघाट जिला खेल संघ के कोषाध्यक्ष अजय शर्मा ने उमा को उसके शुरुआती वर्षों से बोकाखाट स्टेडियम में अभ्यास करते देखा है। उन्होंने कहा, ”साल 2011-12 के आसपास, हमने पहली बार बोकाखाट हिंदी उच्च विद्यालय की एक लड़की को देखा था, यह स्कूल स्टेडियम के बगल में स्थित है। वह स्कूल के बाद यहां लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी।”

उन्होंने बताया, ”वह जब नियमित रूप से यहां आने लगी तो हमारे कोच ने उससे संपर्क किया। उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर उसकी पेशेवर कोचिंग शुरू की गई।” असम क्रिकेट संघ (एसीए) के पूर्व संयुक्त सचिव रहे शर्मा ने कहा, ” उमा के पहले कोच राजा रहमान और मेहबूब आलम थे और वह अब भी नियमित रूप से आलम के देख-रेख में अभ्यास करती हैं। एसीए ने भी आगे बढ़ने में उसकी मदद की। उमा भी एसीए गुवाहाटी में है। वह इस सप्ताह के अंत में मुंबई में भारतीय टीम से जुड़ेंगी और फिर बांग्लादेश के मीरपुर के लिए रवाना होंगी। भारतीय टीम बांग्लादेश में नौ जुलाई से शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टीम में छेत्री के अलावा यास्तिका भाटिया एक अन्य विकेटकीपर है। अनुभवी विकेटकीपर ऋचा घोष को टीम में जगह नहीं दी गयी।

 

Previous Post

2000 के 76 फीसद नोट वापस पहुंचे बैंक, बदलने की जगह ज्यादातर लोगों ने खाते में किए जमा

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअली एससीओ समिट की मेजबानी, इन देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Next Post
PM मोदी देंगे 71 हजार युवाओं को नौकरियों का नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअली एससीओ समिट की मेजबानी, इन देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंक धमकी, कॉलर गिरफ्तार; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
  • पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलते ही ममता बनर्जी घिरीं, विपक्ष का तीखा हमला जारी
  • सत्संगति ही जीवन की सच्ची उन्नति का मार्ग – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • पंजाब धमाकों पर बड़ा बयान: भगवंत मान ने बीजेपी को लेकर उठाए सवाल
  • जन्म-मरण व कर्म रूपी अर्णव से पार पाने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In