• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
योगी के बाद अमित शाह ने राजभर को बुलाया; बेदी राम ने ओपी को फंसा दिया?

योगी के बाद अमित शाह ने राजभर को बुलाया; बेदी राम ने ओपी को फंसा दिया?

June 28, 2024
गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी

April 22, 2026
गणेश जी

व्यापार वृद्धि के लिए बुधवार का दिव्य मार्ग

April 22, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 22 अप्रैल 2026

April 22, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

April 21, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

April 21, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

April 21, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

पीएम मोदी पर टिप्पणी से गरमाई राजनीति, खरगे के बयान पर घमासान

April 21, 2026
बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

बंगाल चुनाव में सख्ती: दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध, चुनाव आयोग का नया आदेश

April 21, 2026
योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

योगी–ममता की बयानबाज़ी से सियासी घमासान तेज

April 21, 2026
परेश रावल

परेश रावल का खुलासा: टीवी कॉमेडी शो बन रहे फिल्मों के बड़े प्रतिद्वंदी

April 21, 2026
दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

दार्जिलिंग में अमित शाह का बड़ा बयान: गोरखा समुदाय से अन्याय खत्म करने का वादा

April 21, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

टांय-टांय फिस्स हुई मध्यस्थता, फिर भी शहबाज और आसिम मुनीर के लिए नोबेल की सिफारिश

April 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

योगी के बाद अमित शाह ने राजभर को बुलाया; बेदी राम ने ओपी को फंसा दिया?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
योगी के बाद अमित शाह ने राजभर को बुलाया; बेदी राम ने ओपी को फंसा दिया?

लखनऊ। पेपर लीक मामले में वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष के निशाने पर आए सुभासपा के विधायक बेदी राम ने पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओपी राजभर पर चौतरफा दबाव बढ़ रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेदी राम को लेकर भाजपा को घेरा और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर दी तो सीएम योगी ने ओपी राजभर को तलब कर लिया। योगी के बाद शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने राजभर को बुला लिया है। अमित शाह के बुलावे पर सुबह-सुबह ओपी राजभर लखनऊ से दिल्ली पहुंचे। संसद भवन में स्थित अमित शाह के दफ्तर में उनसे मुलाकात की। अभी तक बातचीत का ब्योरा तो नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि बेदी राम के कारण यूपी में बन रही परिस्थितियों पर ही बातचीत हुई है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओपी राजभर के लिए बेदी राम का वीडियो गले की हड्डी बन गया है। इस वीडियो के साथ ही ओपी राजभर का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ओपी राजभर खुद बेदी राम को जुगाड़ से नौकरी दिलाने वाला बताते हुए कह रहे हैं कि अब तक लाखों चेलों को नौकरी दिला चुके हैं। इसी वीडियो में ओपी राजभर कहते हैं कि फार्म भरने के बाद कॉल लेटर आए तो बेदी राम को कॉल कर लेना नौकरी का जुगाड़ हो जाएगा। ऐसे में साफ है कि बेदी राम की सेटिंग के बारे में ओपी राजभर को भी पहले से सबकुछ पता था। बेदी राम पहले कई बार पेपर लीक में जेल भी जा चुके थे। ओपी राजभर को डर है कि बेदी राम पर कोई कार्रवाई हुई तो उन पर भी विपक्ष कार्रवाई के लिए दबाव बनाना शुरू कर देगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ओपी राजभर की अब दिक्कत यह है कि बेदी राम पर कार्रवाई होने के बाद उन पर भी विपक्ष इस्तीफा देने या सरकार से कार्रवाई के लिए दबाव बनाएगा तो उसका मुकाबला कैसे किया जाएगा। कहा जा रहा है कि गुरुवार को सीएम योगी से ओपी राजभर की मुलाकात और आज की अमित शाह से मिलना इसी मामले का हिस्सा है।

ओपी राजभर को लेकर यूपी की भाजपा में वैसे भी बहुत पहले से मतभेद रहे हैं। एनडीए में आने के बाद भी मंत्रिमंडल में शामिल होने में लगा समय इसी का परिणाम कहा जाता रहा है। राजभर गाहे बगाहे खुद भी कहते रहते हैं कि उनका संपर्क अब सीधे दिल्ली से है। उनका कोई काम यूपी में अब नहीं रुक सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि बेदी राम के बहाने यूपी भाजपा के नेताओं ने भी ओपी राजभर से पिछला हिसाब चुक्ता करने की तैयारी कर ली है।

कहा जा रहा है कि जहां विपक्ष खुलेआम बेदी राम के खिलाफ मोर्चा खोल चुका है वहीं यूपी भाजपा भी अंदर ही अंदर ओपी राजभर को सबक सिखाने के मूड में है। बेदी राम के वीडियो के बाद ओपी राजभर का वीडियो वायरल होना इसी की कड़ी बताया जा रहा है। पहले घोसी विधानसभा के उप चुनाव फिर लोकसभा चुनाव में बेटे अरविंद राजभर को मिली हार ने राजभर को बुरी तरह से हिला दिया है। जिस तरह के दावे राजभर करते रहे हैं, वैसा कुछ दोनों चुनावों में देखने को नहीं मिला है। राजभर बाहुल्य बलिया, सलेमपुर, आजमगढ़, लालगंज, गाजीपुर सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ है। जो सीटें भाजपा जीती भी है उन पर जीत का मार्जिन बेहद कम हो गया है। इसे लेकर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी ओपी राजभर पर निशाना साधा था। यहां तक कहा था कि ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर को घोसी में भाजपा का वोट ही मिला है। उन्हें सोचना चाहिए कि राजभर समाज उनसे दूर क्यों हो गया है।

लोकसभा चुनाव में मिली हार को तुक्का साबित करने के लिए भाजपा को विधानसभा की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में दमखम भी दिखाना है। उपचुनाव के दौरान पेपर लीक जैसे मामले पर भाजपा किसी भी तरह बैकफुट पर नहीं खेलना चाहेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिन ओपी राजभर के लिए बेहद मुश्किलों वाले हो सकते हैं।

Tags: अमित शाह
Previous Post

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, LPG पर भी बड़ी राहत, इन लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

Next Post

गुरुद्वारा बनाने को लेकर PAK में बवाल, अल्पसंख्यकों पर भड़के मुस्लिम

Next Post
गुरुद्वारा बनाने को लेकर PAK में बवाल, अल्पसंख्यकों पर भड़के मुस्लिम

गुरुद्वारा बनाने को लेकर PAK में बवाल, अल्पसंख्यकों पर भड़के मुस्लिम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे आम की चटनी
  • व्यापार वृद्धि के लिए बुधवार का दिव्य मार्ग
  • आज का राशिफल – 22 अप्रैल 2026
  • खड़गे के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराया, भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
  • तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In