• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने की जयशंकर से बात

यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने की जयशंकर से बात

March 31, 2022
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

May 16, 2026
दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल

May 16, 2026
सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई

May 16, 2026
हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा

May 16, 2026
देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट

May 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल महंगा, नए दाम लागू; आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ

May 16, 2026
ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

ब्रह्मोस के सामने क्यों कमजोर पड़ रही पाकिस्तान की मिसाइल शक्ति

May 16, 2026
वायुसेना प्रमुख का आत्मनिर्भर भारत पर जोर: ‘कमिटमेंट के बाद पीछे नहीं हटते’

आधुनिक युद्ध में ड्रोन बने ‘आसमान के बाज के पंजे’: वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह

May 16, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

बेरोज़गार युवाओं पर टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सीजेआई के बयान पर चर्चा तेज

May 16, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप का दावा: शी जिनपिंग ईरान के परमाणु हथियारों के खिलाफ सहमत

May 16, 2026
इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

इज़राइल–लेबनान युद्धविराम 45 दिन और बढ़ा, अमेरिका की मध्यस्थता से सहमति

May 16, 2026
हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

हेग में गूंजा भारत का सांस्कृतिक स्वर, पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से किया संवाद

May 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने की जयशंकर से बात

कल डोभाल से मिले जर्मन अधिकारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 31, 2022
in देश, मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर अमेरिकी विदेश मंत्री ने की जयशंकर से बात

नई दिल्ली:अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने क्षेत्रीय प्राथमिकताओं की समीक्षा करने, यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि दोनों नेताओं ने ”यूक्रेन में बिगड़ती मानवीय स्थिति तथा स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के हमारे साझा प्रयासों समेत क्षेत्रीय प्राथमिकताओं की समीक्षा करने के बारे में बातचीत की।”

पिछले महीने भी ब्लिंकन ने जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी और यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने के लिए एक मजबूत सामूहिक प्रतिक्रिया के महत्व पर बल दिया था।

डोभाल ने जर्मनी के सुरक्षा एवं विदेश नीति सलाहकार से की वार्ता
विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारत यात्रा पर आए जर्मनी के सुरक्षा एवं विदेश नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर के साथ बुधवार को अलग अलग वार्ता की जो यूक्रेन में संघर्ष से उपजी भू-राजनीतिक उथल-पुथल के साथ- साथ अहम द्विपक्षीय मुद्दों से संबंधित रही। प्लॉटनर एक दिन के दौरे पर भारत आए हुए हैं और इसके बाद वह जापान जाएंगे।

जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, “जर्मनी के चांसलर के विदेश एवं सुरक्षा नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर से आज दोपहर मुलाकात की। जाहिर तौर पर, हमारी बातचीत यूक्रेन स्थिति के इर्द-गिर्द केंद्रित रही।”

बातचीत से पहले, प्लॉटनर ने कहा कि विश्व को रूस के यूक्रेन पर हमले के भू-राजनीतिक नतीजों को समझना चाहिए और अगर इसे नहीं रोका गया तो इसके दुनिया के लिए बड़े परिणाम होंगे। प्लॉटनर ने पत्रकारों से कहा कि जर्मनी यूक्रेन में फौरन संघर्ष विराम की कोशिश में है और वह पूर्वी यूरोपीय देश में संकट को लेकर अपने देश के दृष्टिकोण को साझा करने के लिए भारत आए हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्लॉटनर के साथ बातचीत के दौरान डोभाल ने अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी राष्ट्रों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के भारत के दृढ़ दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों ने कई द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ अहम वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा की, जिनमें अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे भी शामिल थे। जर्मनी के चांसलर के सुरक्षा एवं विदेश नीति सलाहकार की दिल्ली यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब कई उच्च स्तरीय विदेशी गणमन्य व्यक्ति यूक्रेन संकट तथा अन्य क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर सलाह-मशविरे के लिए भारत की यात्रा कर रहे हैं।

Previous Post

स्वामी, सिब्बल, चिदंबरम सरीखे 72 नेता राज्यसभा से हो रहे हैं रिटायर

Next Post

रूस से लेनदेन पर भारत को अमेरिका की चेतावनी

Next Post
रूस से लेनदेन पर भारत को अमेरिका की चेतावनी

रूस से लेनदेन पर भारत को अमेरिका की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR
  • दिल्ली में जनगणना का आगाज, घर-घर पूछे जाएंगे 33 सवाल
  • सनातन धर्म को खत्म करना होगा… अब क्या बोले उदयनिधि? पूर्व सीएम के बेटे की सफाई
  • हम मस्जिदों के बाहर भीख मांग लेंगे… शराबबंदी के लिए सड़कों पर उतरी भाजपा
  • देश के इन हिस्सों में आने वाली है तबाही? अल-नीनो की वजह से खड़ा हो सकता है संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In