• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंसा रोकने में बंगाल सरकार फेल, मुसलमानों के हाथों में थमाया जा रहा बम :औवैसी

यूपी में नहीं लड़ी AIMIM, अब जीतकर दिखाए सपा-कांग्रेस; ओवैसी की पार्टी ने विपक्ष को दिया वॉकओवर?

March 28, 2024
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत

July 6, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा

July 6, 2026
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
ट्रांसफर से क्या धुलेगा दाग? सरकार के फैसले पर विपक्ष का हमला

मध्य प्रदेश बना पहला राज्य: नए कानून के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, दो हिंदू सदस्य शामिल

July 6, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: राजस्थान में बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या

July 6, 2026
‘90 प्रतिशत महिलाएं…’ बयान पर विवाद, पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

पप्पू यादव का तीखा हमला: अशोक चौधरी को बताया ‘ड्रामा आर्टिस्ट’

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

यूपी में नहीं लड़ी AIMIM, अब जीतकर दिखाए सपा-कांग्रेस; ओवैसी की पार्टी ने विपक्ष को दिया वॉकओवर?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंसा रोकने में बंगाल सरकार फेल, मुसलमानों के हाथों में थमाया जा रहा बम :औवैसी

File Photo

लखनऊ:लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन का समय खत्म हो गया है। यूपी में पहले चरण में आठ सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। नगीना को छोड़कर सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन, भाजपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। नगीना में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के भी मैदान में उतरने से यहां मुकाबला चतुष्कोणीय और रोचक हो गया है। इस बीच यूपी में 20 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का दावा करने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने इंडिया गठबंधन को वाकओवर देते हुए किसी सीट पर नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में जहां इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव की मुश्किलें कम हुईं हैं वहीं एक चुनौती भी मिल गई है।

AIMIM के प्रदेश प्रवक्ता सैयद असीम वकार ने कहा कि हम मैदान में नहीं हैं। हम पर मुस्लिमों का वोट काटने और भाजपा को जीताने का आरोप लगता है। अब इंडिया गठबंधन सभी सीटें जीत कर दिखाए। हालांकि AIMIM के मैदान में नहीं आने से जहां इंडिया गठबंधन की कुछ मुश्किलें कम हुई हैं तो मायावती ने बढ़ाई भी है। पहले चरण में जिन आठ सीटों पर चुनाव होने जा रहा है उनमें से चार सीटों पर मायावती ने मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

पहले चरण में यूपी की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फऱनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होंगी। ओवैसी की पार्टी की तरफ से दावा किया गया था कि यूपी की 20 मुस्लिम बाहुल्य लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है। आजमगढ़ से खुद प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को उतारने का भी दावा किया गया था। बताया गया था कि एआईएमआईएम संभल, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, कैराना, अलीगढ़, नगीना, रामपुर, आजमगढ़, सहारनपुर, बरेली, बहराइच की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

इन सीटों में से सहारनपुर, कैराना, मुरादाबाद, बिजनौर, नगीना, रामपुर में बुधवार को नामांकन का समय भी खत्म हो गया लेकिन पार्टी की तरफ से किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया है। जबकि पिछले चुनाव में भी इन सीटों पर ओवैसी की पार्टी ने चुनाव लड़ा था। नगर निकाय चुनाव में भी पहली बार एआईएमआईएम को कई जगहों पर सफलता मिली थी। इसके बाद भी प्रत्याशी नहीं उतारने को कई नजिरए से देखा जा रहा है। इस फैसले को ओवैसी की नई रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह भी कहा जा रहा है कि तेलंगाना और खासकर हैदराबाद में भाजपा लगातार ओवैसी और उनकी पार्टी को घेर रही है। अपना इलाका बचाने के लिए ही ओवैसी ने इंडिया गठबंधन को वाकओवर देने का फैसला किया है। उनकी मंशा इसी तरह का वाकओवर इंडिया गठबंधन की तरफ से अपने लिए भी वह लेना चाहते हैं।

ओवैसी पहले इंडिया गठबंधन का हिस्सा होना चाहते थे लेकिन कई चुनावों में उनके ही कारण विपक्षी दलों को मिली हार के कारण बात नहीं बन सकी थी। इसका बड़ा उदाहरण बिहार का पिछला विधानसभा चुनाव भी है। यहां भाजपा-जदयू के मुकाबले राजद-कांग्रेस का महागठबंधन कुछ ही सीटों से पीछे रह गया था। इसमें बड़ा कारण ओवैसी की पार्टी का चुनाव लड़ना भी था। ओवैसी की पार्टी ने पांच सीटें जीतने के साथ ही कई सीटों पर महागठबंधन को चोट पहुंचाई थी।

अब भले ही ओवैसी ने यूपी चुनाव से दूरी बना कर इंडिया गठबंधन को राहत दी है लेकिन मायावती के कारण सपा-कांग्रेस को अब भी कई सीटों पर खतरा नजर आ रहा है। पहले चरण की आठ सीटों में से चार सहारनपुर,  मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मायावती ने मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। सहारनपुर में माजिद अली, मुरादाबाद में इरफान सैफी, रामपुर में जीशान खां और पीलीभीत में अनील अहमद खां फूल बाबू को उतारा है।

Previous Post

अजय देवगन जल्द करेंगे ‘शैतान-2’ का अनाउंसमेंट

Next Post

जब पूरी टीम…इरफान पठान ने पांड्या को बताया MI की हार का गुनहगार!

Next Post
जब पूरी टीम…इरफान पठान ने पांड्या को बताया MI की हार का गुनहगार!

जब पूरी टीम...इरफान पठान ने पांड्या को बताया MI की हार का गुनहगार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना, अंतरराष्ट्रीय बाजार से संकेत
  • ₹300 सस्ता सिलेंडर: सरकार की नई शर्तों से बदलेगा फायदा का दायरा
  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In