• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एटीएम

1 मई से एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा, जानें नए चार्जेज!

March 26, 2025
आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह

April 25, 2026
पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

April 25, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

April 25, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

चुनाव के बीच बंगाल में ईडी की बड़ी दबिश, पीडीएस घोटाले में 9 ठिकानों पर छापे

April 25, 2026
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर

April 25, 2026
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

April 25, 2026
नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

April 25, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में विशेष महिला एसआईटी बनेगी

April 25, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मोमोज़ विक्रेता बना ऑनलाइन सट्टेबाज़ी खिलाड़ी, ‘बिग डैडी’ ऐप से कमाई का खुलासा; गिरफ्तार

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

1 मई से एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा, जानें नए चार्जेज!

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
एटीएम

Image Courtesy: Google

डेस्क:अगर आप एटीएम मशीन  से पैसे निकालते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में एटीएम से कैश निकालना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, मंगलवार को डीडी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मई से एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंटरचेंज फीस बढ़ा दी है। यह बढ़ी हुई फीस तब लागू होगी जब ग्राहक अन्य एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन लिमिट पार के बाद भी कैश निकालते हैं। बता दें कि अन्य बैंकों के एटीएम से मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट मेट्रो शहरों में पांच और गैर-मेट्रो सिटीज में तीन है। इसके बाद के ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लगेगा। एटीएम इंटरचेंज फीस एक ऐसा शुल्क है जो एक बैंक दूसरे बैंक को एटीएम सेवाएं प्रदान करने के लिए देता है। यह शुल्क, आमतौर पर प्रति लेनदेन एक निश्चित राशि होती है, जिसे अक्सर ग्राहकों को उनकी बैंकिंग लागत के हिस्से के रूप में दिया जाता है।

1 मई से ग्राहकों को मुफ्त सीमा से परे प्रत्येक वित्तीय लेनदेन के लिए 2 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। गैर-वित्तीय लेनदेन, जैसे बैलेंस पूछताछ के लिए शुल्क में 1 रुपये की बढ़ोतरी होगी। नतीजतन, एटीएम से कैश निकालने पर प्रति लेनदेन 19 रुपये खर्च होंगे, जो पहले 17 रुपये था। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, खाते की बची राशि चेक करने पर अब प्रति लेनदेन 7 रुपये खर्च होंगे।

आरबीआई ने व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटरों के अनुरोधों के बाद इन चार्जेस को रिवाइज करने का फैसला किया, जिन्होंने तर्क दिया कि बढ़ते ऑपरेशनल खर्च उनके कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं। शुल्कों में बढ़ोतरी पूरे देश में लागू होगी और इसका असर ग्राहकों, खासकर छोटे बैंकों के ग्राहकों पर पड़ने की उम्मीद है। ये बैंक एटीएम इंफ्रास्ट्रक्चर और संबंधित सेवाओं के लिए बड़े वित्तीय संस्थानों पर निर्भर हैं, जिससे वे बढ़ती लागतों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

बता दें कि एक समय एटीएम को क्रांतिकारी बैंकिंग सेवा के रूप में देखा जाता था। हालांकि, डिजिटल भुगतान के बढ़ने के कारण यह भारत में संघर्ष कर रहा है। ऑनलाइन वॉलेट और यूपीआई लेनदेन की सुविधा ने एटीएम कैश निकासी की आवश्यकता को काफी कम कर दिया है। सरकारी डेटा से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2014 में भारत में डिजिटल भुगतान का वैल्यू 952 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023 तक, यह आंकड़ा 3,658 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो कैशलेस लेनदेन की ओर बड़े पैमाने पर बदलाव को दर्शाता है।

Previous Post

जब जया बच्चन के लंच प्लान ने तोड़ दिया अमिताभ-रेखा का रिश्ता!

Next Post

S&P ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.5% किया

Next Post
जीडीपी

S&P ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान घटाकर 6.5% किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आप संकट पर अन्ना हजारे की दोटूक, आत्ममंथन की सलाह
  • पवन खेड़ा मामले में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान
  • भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना
  • चुनाव के बीच बंगाल में ईडी की बड़ी दबिश, पीडीएस घोटाले में 9 ठिकानों पर छापे
  • कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, स्थानीय आतंकी नेटवर्क कमजोर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In