• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश

162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश

January 20, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश

भव्य एवं विशाल स्वागत जुलूस में मिटा सांप्रदायिक भेद, स्वागत को आतुर दिखा हर मानव 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 20, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश
162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश
162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश
162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश
162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश
162वें मर्यादा महोत्सव के लिए छोटी खाटू में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का महामंगल प्रवेश
छोटी खाटू, डीडवाना-कुचामण : राजस्थान का नवीन जिला डिडवाना-कुचामण। इस जिले के अंतर्गत नवीन तहसील के रूप में स्थापित छोटी खाटू के लिए मंगलवार का दिन मानों महामंगलमय बना हुआ था क्योंकि मंगलवार को छोटी खाटू की धरा पर पहली बार जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के महाकुम्भ के रूप में विख्यात ‘मर्यादा महोत्सव’ के 162वें आयोजन के लिए जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, तेरापंथ धर्मसंघ के महासूर्य, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी विशाल धवल सेना के साथ पधार रहे थे। पूरी नगरी मानों महाश्रमणमय बनी हुई थी। केवल तेरापंथ समाज ही नहीं, अपितु मानवता का शंखनाद करने वाले मानवता के मसीहा के लिए छोटी खाटू का प्रत्येक मानव, चाहे वह भले ही किसी पंथ, मजहब अथवा संप्रदाय का हो, सबका उत्साह अपने चरम था। पूरी नगरी इस नवीन और महनीय आयोजना के लिए सजी-धजी हुई नजर आ रही थी।
मंगलवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ छोटी खाटू की ओर गतिमान हुए। छोटी खाटू के उत्साही श्रद्धालु तो आज के विहार स्थल से ही युगप्रधान अनुशास्ता के चरणों का अनुगमन करने लगे। जैसे-जैसे आचार्यश्री की छोटी खाटू से निकटता बढ़ती जा रही थी, लोगों की संख्या व उनका उत्साह भी बढ़ता जा रहा था। लगभग ग्यारह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री जैसे ही छोटी खाटू की सीमा में पधारे तो मानों जनता व उनकी श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा विहार मार्ग व आसपास का क्षेत्र जनाकीर्ण-सा दिखाई देने लगा। उपस्थित जन सैलाब विशाल और भव्य जुलूस का रूप ले रहा था।
निवनिर्मित आचार्यश्री भिक्षु महाश्रमण द्वार से होते हुए आचार्यश्री छोटी खाटू में प्रविष्ट हुए तो बलुंद जयघोष से समूचा आसमान गूंज उठा। छोटी खाटू के विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं आदि ने अपने-अपने बैनर, होर्डिंग्स लगा रखे थे तथा स्थान-स्थान पर समूहबद्ध रूप में मानवता के मसीहा का अभिनंदन कर रहे थे। श्रद्धावान जनमेदिनी पर अपने दोनों करकमलों से आचार्यश्री आशीष प्रदान करते हुए बढ़ते जा रहे थे। तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओं के सदस्य अपने-अपने गणवेश में सुसज्जीत दिखाई दे रहे थे। स्थान-स्थान पर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों, किशोर मण्डल तथा कन्या मण्डल द्वारा कई झांकियां भी आचार्यश्री की अभिवंदना में दिखाई दे रहे थे। झाकियों में खड़े बालकों आदि पर भी आचार्यश्री ने आशीर्वृष्टि की। डीडवाना विधानसभा के विधायक श्री युनूस खान भी राष्ट्रीय संत आचार्यश्री महाश्रमणजी के स्वागत में उपस्थित थे।
निर्धारित समय पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता छोटी खाटू की धरा पर प्रथम व तेरापंथ धर्मसंघ के 162वें मर्यादा महोत्सव के महामंगल प्रवेश के गतिमान हुए। पंक्तिबद्ध साधु, साध्वियां, समणियां, मुमुक्षुवृंद व मध्य गतिमान तेरापंथ के अधिशास्ता का गति करना नयनाभिराम दृश्य उत्पन्न कर रहा था। यह दृश्य छोटी खाटू की धरा पहली बार अपलक निहार रही थी। डेढ़ किलोमीटर से भी अधिक की इस अनुशासनात्मक जुलूस के साथ तेरापंथ के अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने छोटी खाटू में मर्यादा महोत्सवकालीन प्रवास हेतु छोटी खाटू के तेरापंथ भवन में पधारे।
भव्य एवं विशाल मर्यादा समवसरण में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का पावन पदार्पण हुआ तो श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। आचार्यश्री के मंगल महामंत्रोच्चार के साथ आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। तदुपरान्त तेरापंथ महिला मण्डल-छोटीखाटू ने स्वागत गीत का संगान किया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री डालचंद धारीवाल ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आचार्यश्री महाश्रमण मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति के स्वागताध्यक्ष श्री भीखमचंद धारीवाल, आचार्यश्री महाश्रमण मर्यादा महोत्सव व्यवस्था समिति के अध्यक्ष तथा संस्था शिरोमणि तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया ने अपने हृदयोद्गार व्यक्त किए।
साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने इस अवसर पर छोटीखाटूवासियों को मंगल संबोध प्रदान किया। तदुपरान्त जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने छोटीखाटूवासियों को प्रथम देशना प्रदान करते हुए कहा कि मंगल सभी के लिए अभिष्ट होता है। पदार्थ, मुहूर्त आदि भी मंगल हो सकते हैं, लेकिन उत्कृष्ट मंगल को बताते हुए आगमकार ने कहा कि धर्म सर्वोत्कृष्ट मंगल होता है। अहिंसा, संयम और तप रूपी धर्म ही उत्कृष्ट मंगल है। दुनिया में ऐसा कौन है, जो अहिंसा रूपी धर्म को नकार सकता है। अहिंसा, संयम और तप जिसके जीवन में है, उसके जीवन में धर्म रह सकता है। जिस आदमी का मन सदा धर्म में रत रहता है, उसे देवता भी नमस्कार करते हैं।
आज छोटी खाटू में मर्यादा महोत्सव के संदर्भ को लेकर आए हैं। इतने संतों का समागम हुआ है। साध्वीप्रमुखाजी सहित इतनी साध्वियां, इतनी समणियां व मुमुक्षुवृंद भी यहां उपस्थित हैं। यह तेरापंथ धर्मसंघ का 162वां आयोजन है। मर्यादा और अनुशासन जीवन के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होते हैं। हमारे धर्मसंघ में अनुशासन और मर्यादाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। मर्यादाओं को पालन करने वाले भी अच्छे होते हैं। यहां के लोगों में खूब मैत्री भाव बना रहे। व्यवस्था समिति से जुड़े हुए लोग और सभी लोग खूब धार्मिक और आध्यात्मिक शक्ति से इस आयोजन को सुसम्पन्न करने का प्रयास करें।
अलग-अलग क्षेत्रों में चतुर्मास करने के उपरान्त गुरुदर्शन करने वाली साध्वी जिनरेखाजी, साध्वी सम्पूर्णयशाजी व साध्वी मेघप्रभाजी ने आदि साध्वियों ने गीत का संगान किया। साध्वी प्रबलयशाजी ने अपनी सहवर्ती साध्वियों के साथ तथा साध्वी साध्वी क्षीतिप्रभाजी ने अपने सहवर्ती साध्वियों के साथ गीत का संगान किया।
Previous Post

वायरल आपत्तिजनक वीडियो मामले में कर्नाटक डीजीपी पर गिरी गाज

Next Post

एक हादसा, कई आगें: कोकराझार में बोडो–आदिवासी टकराव से तनाव

Next Post
एक हादसा, कई आगें: कोकराझार में बोडो–आदिवासी टकराव से तनाव

एक हादसा, कई आगें: कोकराझार में बोडो–आदिवासी टकराव से तनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In