• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
1857 के विद्रोह के 165 साल, जानें ग्वालियर से बिहार तक किसने संभाली थी कमान

1857 के विद्रोह के 165 साल, जानें ग्वालियर से बिहार तक किसने संभाली थी कमान

May 10, 2022
ट्रंप

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप को झटका, जन्मजात नागरिकता पर प्रतिबंध की कोशिश खारिज

July 1, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम: बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

July 1, 2026
कीर्ति आज़ाद का तीखा हमला: “टीम इंडिया की ट्रॉफी मंदिर क्यों?”

मंदिर दान, वोट और सत्ता पर संग्राम: कीर्ति आज़ाद के आरोपों से गरमाई राजनीति

July 1, 2026
यूपी सियासत: सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद छोड़ा

यूपी सियासत: सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद छोड़ा

July 1, 2026
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

श्री चरणी का दबदबा बरकरार, एलिस पेरी की छलांग से रैंकिंग में हलचल

July 1, 2026
लोकतंत्र की कसौटी पर खनिज कूटनीति

लोकतंत्र की कसौटी पर खनिज कूटनीति

July 1, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

भारत की बाह्य स्थिति मजबूत: अनिवासी दावेदारी में बड़ी गिरावट

July 1, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 1, 2026
बैंकिंग काम से पहले जान लें मार्च के अवकाश दिन

जुलाई में बैंकिंग शेड्यूल बदला: साप्ताहिक और त्योहारों के चलते 12 दिन बंदी

July 1, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, क्यों नहीं बन सकी ‘दामिनी 2’?

July 1, 2026
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर कॉपी के आरोप, ‘ला फेम निकिता’ से तुलना तेज

अल्फा’ की स्टारकास्ट की फीस का खुलासा, आलिया भट्ट ने सबसे ज्यादा की कमाई

July 1, 2026
मुंहासों के लिए चाय पत्ती का फेस पैक: जानें बनाने की विधि और फायदे

मुंहासों के लिए चाय पत्ती का फेस पैक: जानें बनाने की विधि और फायदे

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

1857 के विद्रोह के 165 साल, जानें ग्वालियर से बिहार तक किसने संभाली थी कमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 10, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
1857 के विद्रोह के 165 साल, जानें ग्वालियर से बिहार तक किसने संभाली थी कमान

Image Courtesy: Google

भारतीय विद्रोह, सिपाही विद्रोह या पहला स्वतंत्रता संग्राम। अलग-अलग नामों से जाने गए 1857 के विद्रोह को आज 165 साल पूरे हो गए हैं। ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हुए इस संघर्ष को इतिहास में असफल माना गया, लेकिन इसके अंदर कई सफलताएं भी हैं। एक ओर जहां इस विद्रोह ने देश को कई नायक दिए। वहीं, अंग्रेजों को राज में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया गया। बहरहाल, मेरठ से शुरू हुए संघर्ष के दौर का असर पूरे देश में देखा गया, लेकिन इसकी असल तस्वीर कुछ खास इलाकों में उभर कर नजर आई।

विद्रोह की आग पटना से सटे इलाकों से लेकर राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तक फैल गई थी। इस दौरान मुख्य केंद्र लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, झांसी, कानपुर, ग्वालियर और बिहार रहे। खास बात है कि यह विद्रोह एक साल से ज्यादा समय तक चला, लेकिन 1858 के मध्य तक इसे दबा दिया गया। कहा जाता है कि 8 जुलाई 1858 में लॉर्ड कैनिंग ने आखिरकार शांति का ऐलान कर दिया था।

किसकी अगुवाई में कहा लड़ी गई जंग

लखनऊ: अवध की राजधानी रहे लखनऊ में विद्रोह की अगुवाई बेगम हजरत महल कर रही थीं। वह अवध के पूर्व राजा की पत्नियों में से एक थीं। इस क्षेत्र में विद्रोह को दबाने में हैनरी लॉरेंस नाम के ब्रिटिश अधिकारी ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

कानपुर: यहां विद्रोह की कमान पेशवा बाजी राव द्वितीय के गोद लिए हुए पुत्र नाना साहेब संभाल रहे थे। कहा जाता है कि ब्रिटिश की तरफ से पेंशन से वंचित किए जाने के बाद उन्होंने विद्रोह का हिस्सा बनने का फैसला किया था। इस क्षेत्र में सर कॉलिन कैंपबेल ने विद्रोह को दबा दिया। हालांकि, यहां अंत तक जंग को जीवित रखने का श्रेय तात्या टोपे को जाता है। लेकिन उन्हें भी अंत में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और मौत की सजा सुनाई गई।

झांसी: गोद लिए बेटे को गद्दी का हक देने से इनकार कर रहे ब्रिटिश के खिलाफ यहां विद्रोह का नेतृत्व रानी लक्ष्मी बाई कर रही थीं। अंग्रेजों के हाथों हारने तक उन्होंने बहादुरी से दुश्मनों का मुकाबला किया।

ग्वालियर: रानी लक्ष्मी बाई को बाद में तात्या टोपे का साथ मिला और उन्हें ग्वालियर को हासिल करने में सफलता मिली। हालांकि, अंग्रेजों से बहादुरी के साथ दो-दो हाथ करने में झांसी की रानी दुनिया को अलविदा कह गई। इसके बाद क्षेत्र पर दोबारा ब्रिटिश कब्जा हुआ।

बिहार: जगदीशपुर राज घराने के कुंवर सिंह के नेतृत्व में यहां विद्रोह लड़ा गया। इनके अलावा 1857 के विद्रोह में दिल्ली और मेरठ का नाम भी शामिल है। एक और जहां मेरठ को लेकर मंगल पांडे मुख्य चेहरा रहे। वहीं, इतिहास में दिल्ली क्षेत्र में बहादुर शाह द्वितीय का नाम दर्ज है।

विद्रोह को भले ही असफल कहा गया, लेकिन इसमें कुछ खास बातें भारतीयों के हित में रही। इनमें कंपनी के शासन का अंत, ब्रिटिश राज के हाथों में सत्ता आना, धार्मिक समानता, प्रशासनिक बदलाव और पुनर्गठन जैसी कई बातें शामिल हैं।

 

Previous Post

मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया विभाग की बिल्डिंग में धमाका, रॉकेटनुमा विस्फोटक से हमला

Next Post

बीमा-पेंशन आम आदमी को मिलना आसान हुआ: सीतारमण

Next Post
अमेरिकी दवाब में नहीं झुकेगा भारत, सस्ते दाम पर रूस से और खरीदेगा तेल

बीमा-पेंशन आम आदमी को मिलना आसान हुआ: सीतारमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रंप को झटका, जन्मजात नागरिकता पर प्रतिबंध की कोशिश खारिज
  • उत्तर भारत में बदलेगा मौसम: बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
  • मंदिर दान, वोट और सत्ता पर संग्राम: कीर्ति आज़ाद के आरोपों से गरमाई राजनीति
  • यूपी सियासत: सपा विधायक कमाल अख्तर ने मुख्य सचेतक पद छोड़ा
  • श्री चरणी का दबदबा बरकरार, एलिस पेरी की छलांग से रैंकिंग में हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In