• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों के 21 सांसदों ने की गवर्नर से मुलाकात

मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों के 21 सांसदों ने की गवर्नर से मुलाकात

July 30, 2023
माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

April 25, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

April 25, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”

April 25, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्

April 25, 2026
नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ

April 25, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में विशेष महिला एसआईटी बनेगी

April 25, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मोमोज़ विक्रेता बना ऑनलाइन सट्टेबाज़ी खिलाड़ी, ‘बिग डैडी’ ऐप से कमाई का खुलासा; गिरफ्तार

April 25, 2026
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

सेना को राजनीति से दूर रखने की आवश्यकता : पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे

April 25, 2026
भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डस्टलिक’ का नामगान में समापन

April 25, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

सीईसी पर संकट गहराया: 73 विपक्षी सांसदों का हटाने का नया नोटिस

April 25, 2026
तेजस्वी यादव ने खोला राज का पर्दा: वेतन न मिलने पर सरकार पर सवाल

“लालच या डर में जाते हैं भाजपा में कुछ लोग” : तेजस्वी यादव

April 25, 2026
प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की वाराणसी, बजट ₹1300 करोड़

प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगा था करंट का झटका

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों के 21 सांसदों ने की गवर्नर से मुलाकात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2023
in मुख्य समाचार, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी दलों के 21 सांसदों ने की गवर्नर से मुलाकात

इंफाल:कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कहा कि अगर मणिपुर में जातीय संघर्ष की समस्या का जल्द हल नहीं किया जाता है, तो इससे देश के लिए सुरक्षा समस्याएं पैदा हो सकती हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सांसदों ने मणिपुर का दौरा करने के बाद रविवार को दूसरे दिन राज भवन में राज्यपाल अनसुइया उइके से मुलाकात की और उन्हें पूर्वोत्तर राज्य के मौजूदा हालात पर एक ज्ञापन सौंपा।

बैठक के बाद राज भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, “राज्यपाल ने हमारी बातें सुनीं और उन पर सहमति जताई। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और कहा कि समुदायों के बीच अविश्वास खत्म करने के लिए सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को लोगों से बातचीत करने के वास्ते मणिपुर का दौरा करना चाहिए।”

अधीर ने बताया कि सांसदों ने मणिपुर में जो स्थिति देखी, उसके बारे में संसद में एक रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा, “हमने हर दिन बिगड़ते हालात के बीच संसद में मणिपुर पर चर्चा का अनुरोध किया है।” विपक्षी दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधमंडल जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए शनिवार को मणिपुर पहुंचा था और उसने राज्य में लगभग तीन महीने से जारी जातीय संघर्ष के पीड़ितों से मुलाकात की।

गवर्नर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है, “140 से अधिक मौतों, 500 से अधिक घायलों, 5,000 से अधिक घरों के जलने और 60,000 से ज्यादा लोगों के विस्थापन के आंकड़ों से स्पष्ट है कि दोनों समुदायों के लोगों के जीवन और संपत्तियों की रक्षा करने में केंद्र और राज्य सरकार दोनों विफल रहे हैं।” ज्ञापन में तीन महीने से अधिक समय से जारी जातीय संघर्ष में विनाश के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी “मणिपुर में हिंसा के प्रति उनकी निर्लज्ज उदासीनता” को दर्शाती है।

दो-दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल इंफाल के अलावा बिष्णुपुर जिले के मोइरांग और चुराचांदपुर में कई राहत शिविरों में गया तथा जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंचन चौधरी और लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माजी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अनिल प्रसाद हेगड़े, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के संदोश कुमार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के ए ए रहीम भी शामिल हैं।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे ज्यादातर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

Previous Post

हिमाचल में बारिश, बाढ़ और भू-स्खलन से पर्यटन कारोबार ठप, 5600 करोड़ रुपये से ज्यादा नुकसान का अनुमान

Next Post

बरेली में कांवड़ वाले रूट पर दूसरे समुदाय की महिलाओं ने दिया धरना, हालात बेकाबू, RAF और PAC तैनात

Next Post
बरेली में कांवड़ वाले रूट पर दूसरे समुदाय की महिलाओं ने दिया धरना, हालात बेकाबू, RAF और PAC तैनात

बरेली में कांवड़ वाले रूट पर दूसरे समुदाय की महिलाओं ने दिया धरना, हालात बेकाबू, RAF और PAC तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश
  • देश में मौसम का दोहरा प्रहार: कहीं भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
  • ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “हमारी शर्तों पर ही हो बातचीत”
  • ईरान-अमेरिका तनाव: सीधे वार्ता से इनकार, पाकिस्तान बनेगा मध्यस्
  • नेतन्याहू को 18 महीने पहले हुआ था प्रारंभिक प्रोस्टेट कैंसर, अब पूरी तरह स्वस्थ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In