डेस्क:अरबपति सुनील मित्तल की कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी ने अपनी मोबाइल मनी यूनिट को शेयर बाजार में उतारने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय दिग्गज सिटीग्रुप इंक से संपर्क किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह आईपीओ 2026 तक लाया जा सकता है।
4 अरब डॉलर से अधिक का वैल्यूएशन
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल अफ्रीका अपनी मोबाइल मनी यूनिट का वैल्यूएशन 4 अरब डॉलर से अधिक कर सकती है। कंपनी ने पिछले साल इस आईपीओ के लिए यूएई, लंदन और अन्य यूरोपीय बाजारों पर विचार किया था। हालांकि अभी तक आईपीओ के समय, स्थान या आकार को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एयरटेल अफ्रीका अपनी मोबाइल मनी यूनिट को 2026 की पहली छमाही में लिस्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि सिटीग्रुप ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया। कंपनी का मानना है कि इस यूनिट को अलग से शेयर बाजार में लाने से निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा तथा कारोबार का मूल्यांकन भी अधिक पारदर्शी होगा।
क्या है डिटेल
बता दें कि 2021 में TPG Inc. ने एयरटेल मनी में 200 मिलियन डॉलर का निवेश किया था, तब इसका मूल्यांकन 2.65 अरब डॉलर था। उसी साल मास्टरकार्ड ने 100 मिलियन डॉलर का निवेश किया और बाद में क़तर के सॉवरेन वेल्थ फंड की एक इकाई ने भी इसमें हिस्सेदारी खरीदी थी। एयरटेल अफ्रीका की यह तेजी से बढ़ती मोबाइल मनी यूनिट जून तिमाही तक 4.58 करोड़ ग्राहकों तक पहुंच चुकी थी और इसका वार्षिक लेन-देन मूल्य 162 अरब डॉलर रहा। अफ्रीका में युवा आबादी तेजी से डिजिटल टेक्नोलॉजी अपना रही है, जिसके चलते यह महाद्वीप फिनटेक कंपनियों का हब बन गया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
