हर व्यक्ति ने अपने जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखे हैं। हर वक्त जिंदगी में अच्छी चीजें हो ऐसा मुमकिन नहीं है। ऐसा कुंडली में ग्रहों के प्रभाव की वजह से ज्यादा होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों का समाधान भी बताया गया है। ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए रत्नों का सहारा लिया जाता है। हालांकि ये रत्न अगर राशि अनुसार सही समय पर और सही उंगली में पहने जाएं तभी फलदायी होते हैं। आज बात करेंगे नीलम की। नीलम एक ऐसे रत्न है जो धीरे-धीरे जिंदगी की सारी दिक्कतों को खत्म कर देता है। राशिचक्र की कुल 4 राशियां ऐसी हैं जोकि नीलम पहन सकती हैं।
इन 4 राशियों के लिए परफेक्ट है नीलम
रत्नशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कुल 4 राशियों के लिए नीलम परफेक्ट होता है। पहली राशि है वृषभ। इस राशि का संबंधन शुक्र और शनि ग्रह से सबसे ज्यादा होता है। इस राशि के जिन जातकों की कुंडली में शनि कमजोर होता है, उनके लिए नीलम सबसे सही माना जाता है। इस रत्न के चलते शनि का प्रभाव कम होता है। वृषभ के बाद मकर राशि वालों पर भी शनि का खूब प्रभावत होता है। ऐसे में मकर राशि वालों के लिए भी नीलम पहनना काफी फायदेमंद साबित होता है। वहीं मिथुन और कुंभ राशि के लिए भी नीलम पहनना उत्तम माना गया है।
नीलम को धारण करने का सही तरीका
नीलम को यूं ही कभी भी धारण नहीं कर लेना चाहिए। सही समय और सही तरीके से अगर इसे धारण किया जाए तो ये और भी शुभ फल देता है। इसे हमेशा साफ और शुद्ध करने के बाद ही पहना जाना चाहिए। सबसे पहले गंगाजल से इसे साफ कर लेना चाहिए। साफ करने के लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे हमेशा अनामिका या फिर मध्यमा उंगली में ही पहनना चाहिए। इसे धारण करते वक्त शनि देव के मंत्र का उच्चारण भी करें।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
