• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इसरो ने दी बड़ी खुशखबरी, लैंडर से बाहर आते ही एक्टिव हुआ प्रज्ञान का सोलर पैनल

4 सेकंड की देरी न होती तो खत्म हो जाता चंद्रयान-3, ISRO ने खोला भेद; लॉन्चिंग क्यों हुई थी लेट

April 29, 2024
कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 29, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे

June 29, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु की विजय सरकार पर मंडराया संकट? स्टालिन का बड़ा दावा

June 29, 2026
मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें

June 29, 2026
अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

अरुणाचल में चीनी घुसपैठ का आरोप, आदिवासी समुदाय ने जताई चिंता

June 29, 2026
अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

अलीगढ़ में कांग्रेस बैठक बनी अखाड़ा, कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

June 29, 2026
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरुआत, 28 अगस्त तक चलेंगे दर्शन

June 29, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नई चुनौती, पूरा दौरा शेड्यूल सामने आया

June 29, 2026
गंभीर

टीम इंडिया की हार के बाद गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट का कटाक्ष

June 29, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, क्रूड ऑयल की तेजी का दिखा असर

June 29, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर कोचिंग फायरिंग मामला: जांच में सामने आए हथियारों को लेकर गंभीर अनियमितताएँ

June 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

4 सेकंड की देरी न होती तो खत्म हो जाता चंद्रयान-3, ISRO ने खोला भेद; लॉन्चिंग क्यों हुई थी लेट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 29, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
इसरो ने दी बड़ी खुशखबरी, लैंडर से बाहर आते ही एक्टिव हुआ प्रज्ञान का सोलर पैनल

नई दिल्ली:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अंतरिक्ष में मलबे और उपग्रहों से टक्कर होने की आशंका और उससे बचाव के लिए ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग चार सेकंड की देरी से की गई थी। वैज्ञानिकों ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अगर ऐसा नहीं किया होता तो चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल नहीं हो पाती और शायद अंतरिक्ष में मलबे से टकरा गया होता।

बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मून मिशन के तहत चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया गया था। ISRO ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, “एलवीएम3-एम4/ चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को COLA विश्लेषण के आधार पर  नाममात्र के चार सेकंड के लिए रोका गया था, ताकि परिचालन ऊंचाई के ओवरलैप होने के कारण अंतरिक्ष के मलबे और उनके कक्षीय चरण में इंजेक्ट किए गए उपग्रहों के बीच निकट संपर्क से बचा जा सके।”

दरअसल, किसी भी सैटेलाइट या स्पेस्क्राफ्ट को लॉन्च करने से पहले वैज्ञानिक कोलिज़न एवॉयडेंस एनालिसिस (COLA) करते हैं, ताकि अंतरिक्ष मलबे या किसी उपग्रह से संभावित टक्कर का पता लगाया जा सके।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को ही भारतीय अंतरिक्ष स्थिति आकलन रिपोर्ट (ISSAR) 2023 पेश किया, जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की प्रगति का सालाना लेख-जोखा पेश करता है।  इसे इसरो के सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष संचालन प्रबंधन प्रणाली (IS4OM) द्वारा तैयार किया गया है।

रिपोर्ट में अंतरिक्ष अभियान के तहत होने वाले विभिन्न पर्यावरणीय खतरों  जैसे क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्कापिंडों और कृत्रिम अंतरिक्ष वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में इन जोखिमों को देखते हुए उपग्रहों के प्रक्षेपण वाहनों का आकलन करने, उपग्रहों के वायुमंडलीय पुनः प्रवेश और अंतरिक्ष में मलबों के विकास का अध्ययन करने के लिए निरंतर जागरूकता पर जोर दिया गया है।

बता दें कि चंद्रयान-3 से पहले PSLV-C55/TeLEOS-2 की लॉन्चिंग भी 22 अप्रैल 2023 को एक मिनट की देरी की गई थी। इसके अलावा पिछले साल ही 30 जुलाई 2023 को PSLV-C56/DS-SAR की लॉन्चिंग में भी एक मिनट की देरी की गई थी, ताकि इन दोनों रॉकेट्स और सैटेलाइट के सामने आने वाले अंतरिक्ष मलबे और अन्य उपग्रहों के टक्कर से उसे बचाया जा सके। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में कचरा दिखाई दिया था, जो किसी अन्य सैटेलाइट का टुकड़ा था। अगर पहले से निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो गई होते तो उस कचरे से टक्कर हो जाती और मिशन अंजाम तक नहीं पहुंच पाता।

सोमनाथ ने भारत के अगले चंद्रमा मिशन चंद्रयान -4 के बारे में  भी जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, चंद्रयान-4 मिशन को चंद्रयान श्रृंखला की अगली कड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि भारत 2040 में चंद्रमा पर उतरने का इरादा रखता है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चंद्रमा का निरंतर अन्वेषण आवश्यक है’’

उन्होंने कहा,‘‘चंद्रयान-4 इस उद्देश्य की दिशा में पहला कदम होगा। मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक यान भेजना, नमूने एकत्र करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है। अंततः, जब भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए तैयार होगा, तो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को प्रयोग करने और सुरक्षित लौटने के लिए चंद्रयान से चंद्रमा पर भेजा जाएगा।”

Previous Post

सरकार बनी तो आर्थिक सर्वे कराएगी कांग्रेस, गुजरात में बोले राहुल गांधी

Next Post

सीएम योगी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- मुगल सम्राटों के अत्याचारों पर भी बात करें

Next Post
यूपी में फ्री राशन योजना तीन माह के लिए बढ़ाई गई, योगी सरकार 2.0 का पहला तोहफा

सीएम योगी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- मुगल सम्राटों के अत्याचारों पर भी बात करें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कठिनाइयों में भी रहे निर्भीकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आठों आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे
  • तमिलनाडु की विजय सरकार पर मंडराया संकट? स्टालिन का बड़ा दावा
  • मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
  • नोएडा की अरण्य सोसाइटी में AC ब्लास्ट से भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली लपटें
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In