पटना:नौकरी के बदले जमीन घोटाले के केस में ईडी ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर बड़ा ऐक्शन लिया है। यादव फैमिली से जुड़ी 6 करोड़ रुपये की संपत्ति को ईडी ने अटैच कर लिया है। ये संपत्तियां पटना और गाजियाबाद में बताई जा रही हैं। यह कार्रवाई दिल्ली के ईडी ऑफिस की ओर से की गई है।
बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव पर आरोप है कि यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहते उन्होंने गलत तरीके से नौकरी देकर अपने परिवार के सदस्यों के नाम से जमीन अर्जित की। इस मामले में ईडी की कार्रवाई को लालू फैमिली के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने लालू यादव के खिलाफ यह कार्रवाई तीसरी बार की है। जानकारी के मुताबिक पहले भी दो बार लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के सदस्यों के नाम की संपत्ति को जब किया जा चुका है। ताजा कार्रवाई में जब संपत्ति का मूल्य लगभग छह करोड़ बताया गया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

