डेस्क:यूपी के कानपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। दो नाबालिग लड़कों ने एक नाबालिग बच्च को पहले तो लालच देकर उठाया और फिर उसके साथ गैंग रेप किया। खेलने की उम्र में बच्चों ने इतना गंभीर अपराध किया कि हर कोई सकते में हैं। बताया जा रहा है कि जाजमऊ थाना क्षेत्र में नौ और 12 साल के बच्चों ने छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। चीख-पुकार सुन मोहल्ले वालाें के पहुंचने पर जैसे-तैसे मासूम चंगुल से बच पाई।
वहीं, आरोपितों की असलियत व करतूत उजागर करने के लिए परिवारीजन ने एक वीडियो बनाया, जिसमें मासूम लड़खड़ाती जुबान से आपबीती बयां कर रही है। मामले में जानकारी के अनुसार छबीलेपुरवा में रहने वाले पिता के मुताबिक बुधवार रात उनकी छह साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले के दो बच्चे आए। इनमें एक की उम्र करीब 9 वर्ष तो दूसरे की 12 वर्ष की। दोनों बेटी के पास आए। मासूम को पांच रुपये व चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया। फिर मुंह दबाकर घर के पास स्थित एक खाली पड़े मकान के कमरे ले गए।
दोनों ने उस खाली मकान में मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची दर्द से चीखने लगी तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उसी खाली मकान में पहुंचे। वहां, भीड़ जमा होती देख आरोपी बालक भाग गए। पीड़िता के अलावा पुलिस एक आरोपित को पकड़कर थाने ले आईं। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

