• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आरक्षण पर टूटेगी 50% की लिमिट? EWS पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने छोड़ा सवाल

6523 FIR, लेकिन सिर्फ 252 गिरफ्तार; CJI के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सॉलिसिटर जनरल तुषार

August 2, 2023
“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल” — बंगाल जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल” — बंगाल जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

May 4, 2026
बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

May 4, 2026
बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी संग्राम: कई राज्यों में रोमांचक मुकाबला

बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी संग्राम: कई राज्यों में रोमांचक मुकाबला

May 4, 2026
धैर्य ही सफलता की कुंजी, अधीरता बन रही असफलता का कारण: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

धैर्य ही सफलता की कुंजी, अधीरता बन रही असफलता का कारण: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

May 4, 2026
अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

May 4, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

6523 FIR, लेकिन सिर्फ 252 गिरफ्तार; CJI के सवालों का जवाब नहीं दे पाए सॉलिसिटर जनरल तुषार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 2, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
आरक्षण पर टूटेगी 50% की लिमिट? EWS पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने छोड़ा सवाल

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में जातीय हिंसा से निपटने के राज्य  सरकार के तरीके पर कड़ा रुख अख्तियार किया है और  खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाने वाले अपराधों की पुलिस जांच को “धीमी” करार दिया है।  मणिपुर की स्थिति से नाराज शीर्ष अदालत ने मंगलवार को कहा कि वहां कानून-व्यवस्था और संवैधानिक तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। कोर्ट ने मणिपुर के पुलिस महानिदेशक को 7 अगस्त को तलब किया है।

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी.वाई.चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की खंडपीठ मणिपुर हिंसा पर दर्ज कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है। खंडपीठ ने राज्य सरकार से हत्या, बलात्कार, आगजनी, लूट, घर और संपत्ति, पूजा स्थलों को नुकसान और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले मामलों के बारे में सारणीबद्ध प्रारूप में जानकारी मांगी थी।

मामले में केंद्र का पक्ष रख रहे अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ से आग्रह किया कि भीड़ द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के वीडियो से संबंधित दो प्राथमिकी के बजाय, राज्य में दर्ज कुल 6,523 प्राथमिकियों में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा से संबंधित सभी 11 मामलों को सीबीआई को सौंपा जा सकता है और मुकदमे की सुनवाई मणिपुर के बाहर कराई जा सकती है।

इस पर सीजेआई ने पूछा कि कुल कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं और कितनी जीरो एफाईआर दर्ज हुई हैं। मणिपुर सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि कुल 6,523 प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं लेकिन उन्होंने जीरो एफआईआर का विवरण देने में असमर्थता जताई। सालिसिटर जनरल मेहता इसका भी जवाब नहीं दे पाए कि यौन हिंसा वीडियो से जुड़े मामले में गिरफ्तारी कब हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो महिलाओं को न्ग कर घुमाने वाला वीडियो वायरल होने और देश भर में आक्रोश फैलने के बाद 20 जुलाई को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने पहली गिरफ्तारी की घोषणा की थी।

मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि कोर्ट को यह आभास होता है कि “सरकारी मशीनरी इस तरह से खराब हो चुकी है कि आप एफआईआर भी दर्ज नहीं कर सके।” कोर्ट ने कहा कि “राज्य पुलिस जांच करने में असमर्थ है। उन्होंने नियंत्रण खो दिया है। जब कोर्ट ने कहा कि 6,000 एफआईआर में से केवल सात गिरफ्तारियां हुई हैं, तो मेहता ने स्पष्ट करना चाहा कि वायरल वीडियो मामले के संबंध में सात गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि राज्य में अब तक कुल 252 गिरफ्तारियां की गईं हैं।। एसजी मेहता ने कहा कि 12000 निवारक गिरफ्तारियां भी की गई हैं।

कोर्ट ने आश्चर्य जताया कि 6,523 प्राथमिकियों में सिर्फ 252 गिरफ्तारी हुई है। खंडपीठ ने महत्वपूर्ण रूप से यह भी पूछा कि महिलाओं द्वारा यह कहने के बाद कि पुलिस ने उन्हें भीड़ को सौंप दिया था,क्या  आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई थी। सीजेआई ने यह भी पूछा कि तब डीजीपी क्या कर रहे थे। उनका कर्तव्य क्या था।
Previous Post

नितिन देसाई ने देर रात की आत्महत्या, जीते थे कई नेशनल अवॉर्ड्स

Next Post

नूंह हिंसा के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, दिल्ली-फरीदाबाद रूट ब्लॉक; यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Next Post
नूंह हिंसा के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, दिल्ली-फरीदाबाद रूट ब्लॉक; यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

नूंह हिंसा के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, दिल्ली-फरीदाबाद रूट ब्लॉक; यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल” — बंगाल जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान
  • बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी
  • बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी संग्राम: कई राज्यों में रोमांचक मुकाबला
  • धैर्य ही सफलता की कुंजी, अधीरता बन रही असफलता का कारण: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी
  • अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In