• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हत्या

पेड़ से बांधकर लोहे की रॉड से पीटा, बंगाल में कांग्रेस वर्कर की क्रूर हत्या

July 26, 2024
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

भारत को बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप से बाहर; प्रेमा रावत को मिली जगह

June 19, 2026
आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

आतंक फैलाने वाला देश सहयोग की उम्मीद नहीं कर सकता : यूएन में भारत

June 19, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले संयुक्त राष्ट्र में भव्य योग आयोजन

June 19, 2026
ट्रंप

ट्रंप के ईरान समझौते पर अपनी ही पार्टी में विरोध, रिपब्लिकन नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

June 19, 2026
दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

दिल्ली में नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पश्चिम बंगाल

पेड़ से बांधकर लोहे की रॉड से पीटा, बंगाल में कांग्रेस वर्कर की क्रूर हत्या

टीएमसी पर भड़के अधीर रंजन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 26, 2024
in पश्चिम बंगाल
Reading Time: 1 min read
A A
0
हत्या

कोलकाता:पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा की एक और खबर सामने आई है। जलपाईगुड़ी जिले में बुधवार रात कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना मयनागुड़ी के खरगराबारी-1 ग्राम पंचायत के अंतर्गत हथत कॉलोनी में हुई। पुलिस ने बताया कि मानिक रॉय को एक पेड़ से बांध दिया गया और लोहे की छड़ों और डंडों से एक समूह ने उसकी पिटाई की। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों के साथ विवाद के चलते उसकी हत्या की गई।

पुलिस ने बताया कि मानिक रॉय को पुलिस टीम ने मोइनागुड़ी से बचाया और गंभीर हालत में जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

उनके परिवार के सदस्यों और बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि हमलावरों में से कुछ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के थे। पुलिस ने गुरुवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, मानिक रॉय के परिवार और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इलाके में टीएमसी समर्थित गुंडों से बार-बार धमकियां मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कांग्रेस कार्यकर्ता सौम्या ऐच रॉय ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “रॉय सिलीगुड़ी शहर में रहने लगे जहां उन्होंने सुरक्षा गार्ड के रूप में काम किया। पिछले रविवार को वह घर लौट आए। लेकिन टीएमसी समर्थित गुंडों ने उन्हें एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की। यह बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी का आतंक है।”

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा, “ऐसा लगता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का कोई अधिकार नहीं है। हम रॉय की हत्या की निष्पक्ष जांच चाहते हैं।”

कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यकर्ता की मौत को लेकर टीएमसी पर हमला किया, वहीं सत्तारूढ़ टीएमसी ने इस मुद्दे को राजनीतिक बनाने के प्रयासों की निंदा की और मामले की गहन जांच की मांग की। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। कुणाल घोष ने जोर देकर कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण करने के किसी भी प्रयास की निंदा की जानी चाहिए।

Previous Post

मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन

Next Post

अजित के लिए पूरी तरह बंद हुए चाचा शरद पवार के दरवाजे? बड़ा दावा कर गए करीबी

Next Post
पवार

अजित के लिए पूरी तरह बंद हुए चाचा शरद पवार के दरवाजे? बड़ा दावा कर गए करीबी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई
  • “15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान
  • पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी
  • सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In