स्पोर्ट्स डेस्क : आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी की तकनीकी समिति ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है।
श्रेयंका को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते समय टखने में गंभीर चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद वह मैदान पर दर्द से कराहती नजर आईं और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया। बाद में मेडिकल जांच में चोट गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा।
24 वर्षीय श्रेयंका भारतीय महिला टीम के स्पिन आक्रमण की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती हैं। उनके बाहर होने से कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बड़ा नुकसान माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारत विश्व कप में मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है।
उनकी जगह टीम में शामिल की गईं प्रेमा रावत पहली बार भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनी हैं। युवा लेग स्पिनर प्रेमा ने इस वर्ष उभरते खिलाड़ियों के टूर्नामेंटों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें यह अवसर मिला है।
भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि प्रेमा रावत टीम की स्पिन गेंदबाजी इकाई को मजबूती देंगी और श्रेयंका की कमी को भरने का प्रयास करेंगी। हालांकि, टूर्नामेंट के बीच श्रेयंका का बाहर होना भारत की विश्व कप अभियान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत